thana-itwa-se-giraftar-abhiyukt-17-feb-24

M.A. M.J.M.C. विगत 20 वर्षाें से पत्रकारिता क्षेत्र से जुडकर समाचार संकलन, लेखन, सम्पादन का कार्य जारी है। शिक्षा, राजनीति व ग्रामीण पत्रकरिता पर विशेष रिपोर्टिंग।

सिद्धार्थनगर। जनपद में शनिवार को आयोजित हुए उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा-2023 में विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर 09 साल्वरां/अभ्यर्थियों को कक्ष निरीक्षकों की जांच में संदिग्ध पाए जाने की सूचना पर सिद्धार्थनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया। मुकदमा पंजीकृत कर आगे की जांच अभी चल रही है। अधिकतर लोग बिहार राज्य के निवासी हैं।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सुश्री प्राची सिंह ने जारी एक प्रेस ब्रीफ में बताया कि उ0प्र0 पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 को निर्धारित प्रक्रियानुसार सकुशल, निर्विध्न, निष्पक्षतापूर्ण एवं शुचितापूर्वक सम्पन्न कराने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण एवं सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी के कुशल नेतृत्व में उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा में साल्वर गैंगों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपदीय एसओजी टीम व सम्बन्धित थानां के पुलिस बल द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों से कुल 09 साल्वरों/अभ्यर्थियों गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सुश्री प्राची सिंह का बाईट

गिरफ्तार किए गए 09 लोगों को विवरण-

01.थाना इटवा पुलिस द्वारा गिरफ्तार 05 अभियुक्तों का विवरण-

माता प्रसाद जायसवाल इण्टर कालेज इटवा सिद्धार्थनगर से
  1. उदयप्रताप यादव पुत्र मुन्नी लाल यादव निवासी धनौती राय थाना सलेमपुर जनपद देवरिया (अभ्यर्थी)
  2. अर्जुन कुमार यादव पुत्र जगबंधु यादव निवासी बटेरमारी थाना लौकहा जनपद मधुबनी राज्य बिहार (साल्वर)
  3. अनवारूल पुत्र नुरुल हुदा निवासी बटेर मारी थाना लौकहा जनपद मधुबनी बिहार (मीडिएटर)

पंजीकृत मु0अ0सं0 21/2024 धारा 419,420,467,468,471,120बी भादवि व 6/10 परीक्षा अधिनियम

अल फारुख इण्टर कालेज, अमौना इटवा सिद्धार्थनगर से

4.राहुल दूबे पुत्र मनोज धर दूबे निवासी जम्हिरिया थाना शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर (अभ्यर्थी)

5.सिंटू पुत्र अनिल प्रसाद यादव निवासी मटियो शाहपुर थाना अत्रि जनपद गया राज्य बिहार ।(साल्वर)

पंजीकृत मु0अ0सं0 22/2024 धारा 419,420,467,468,471 भादवि व 6/10 परीक्षा अधिनियम

02.थाना बांसी पुलिस द्वारा गिरफ्तार 02 अभियुक्तों का विवरण-

थाना बांसी से गिरफ्तार अभियुक्त
थाना बांसी से गिरफ्तार अभियुक्त
सरदार पटेल राष्ट्रीय इण्टर कालेज प्रतापनगर, बांसी सिद्धार्थनगर से

1.विकास कुमार पुत्र विजय प्रसाद निवासी पाई बिगहा थाना बेलागंज जिला गया बिहार। (साल्वर)

पंजीकृत मु0अ0सं0-046/24 धारा- 419, 420, 467, 468, 471 भा0द0वि0 व 3/9 परीक्षा अधिनियम

रतनसेन इण्टर कालेज बांसी, सिद्धार्थनगर

2.विक्की आनंद पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी गनेली पोस्ट गांधीडीह थाना हरपुर (पहले तारापुर) जिला मुंगेर बिहार (साल्वर)

पंजीकृत मु0अ0सं0-047/24धारा- 419, 420, 467, 468, 471 भा0द0वि0 व 3/9 परीक्षा अधिनियम

03.थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार 02 अभियुक्तों का विवरण-

थाना सिद्धार्थनगरा से गिरफ्तार अभियुक्त
थाना सिद्धार्थनगरा से गिरफ्तार अभियुक्त

बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कालेज तेतरी बाजार, सिद्धार्थनगर से

1.अभिषेक रंजन पुत्र मनोज कुमार निवासी बिहटा चौक थाना बिहटा जनपद पटना बिहार। (साल्वर)

2.अमरेश कुमार पुत्र स्व0 ओमप्रकाश प्रसाद निवासी सजवार थाना खुखुंदू जनपद देवरिया। (मीडिएटर)

पंजीकृत मु0अ0सं0 27/2024 धारा 419,420 भादवि व 3/9 परीक्षा अधिनियम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.