दिनभर रहा धूप और बदली का योग बर्फीली हवाओं से ठिठुरते रहे लोग

By
Last updated:

सिद्धार्थनगर। सम्पूर्ण जनपद में रविवार सुबह धूप निकलने से मौसम सामान्य दिखने लगा। परन्तु कछ घंटा बीतने के बाद धूप और बदली का योग शुरू हो गया। धूप बादलों से छिप गया। दिनभर तेज बर्फीली पछुआ हवाओं से लोग परेशान होने लगे। पूर्व की तरह मौसम प्रतिकूल होने से बच्चों और वृद्धों की परेशानी काफी बढ़ गयी।

जानकारी के अनुसार सुबह नौ बजे धूप निकलने से मौसम अच्छा होने की लोग संभावना व्यक्त करने लगे। परन्तु सुबह दस बजे के बाद आसमान में अचानक बादल छा गए। इस बीच तेज बर्फीली पछुआ हवाओं से गलन और ठिठुरन बढ़ गयी।

दोपहर में मौसम गर्म हाने के बजाय और ठंढ़ा हो गया। बीते सप्ताह की तरह मौसम प्रतिकूल होने से बच्चों और वृद्धों की परेशानी बढ़ गयी। बच्चे और वृद्ध जो गर्म धूप में बैठने और खेलने का मन बना रहे थे। आग के पास बैठकर हाथ पैर गर्म रखने के लिए विवश हो गए। तेज बर्फीली पछुआ हवा चलने के कारण मौसम ठंढ़ा हो गया। दो पहिया वाहन सवार को आने जाने में कठिनाई का समाना करना पडा।

अर्जक संघ के पूर्व जिला संयोजक रवि प्रताप चौधरी का कहना है कि शुक्रवार और शनिवार को धूप निकलने से ऐसा लग रहा था कि मौसम सामन्य हो जाएगा। परन्तु रविवार को मौसम ने करवट बदल लिया और फिर ठंढ़क लौट आयी। मौसम से लापरवाही स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

डॉ. निसार अहमद खां

M.A. M.J.M.C. विगत 20 वर्षाें से पत्रकारिता क्षेत्र से जुडकर समाचार संकलन, लेखन, सम्पादन का कार्य जारी है। शिक्षा, राजनीति व ग्रामीण पत्रकरिता पर विशेष रिपोर्टिंग।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating