पीएम श्री योजना में प्राथमिक विद्यालय इटवा चयनित

By
Last updated:
🎉 पर्व विशेष विज्ञापन ऑफर
अपने कारोबार और शुभकामना संदेश को News Universal Hindi पर प्रदर्शित करें
FREE से PREMIUM तक विज्ञापन विकल्प उपलब्ध
विज्ञापन देने का तरीका जानें →

सिद्धार्थनगर। ब्लाक संसाधन केंद्र इटवा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय इटवा का चयन पीएम श्री योजना में हुआ है। जिसको लेकर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

जानकारी के अनुसार इस वर्ष स्थानीय विकास खंड अंतर्गत कल 62 विद्यालयों ने पीएम श्री योजना में शामिल होने के लिए आवेदन किया था। जिसमें से प्राथमिक विद्यालय इटवा को 100 में से 94 अंक प्राप्त हुआ है। और इस विद्यालय को चयनित किया गया है।

फ्री विज्ञापन
Dr.Bhaskar Sharma

खंड शिक्षा अधिकारी इटवा महेंद्र प्रसाद ने शनिवार को एक भेंटवार्ता में बताया कि पिछले वर्ष कंपोजिट विद्यालय सिसवा बुजुर्ग का चयन हुआ था। इस वर्ष प्राथमिक विद्यालय इटवा का चयन हुआ है। इसे 100 में से 94 अंक प्राप्त हुआ है। पीएम श्री भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है।

फ्री विज्ञापन
Abrar Ali Chaudhary

पीएम श्री योजना में चयनित होने के बाद विद्यालयों को विशेष सुविधाएं मिलती हैं। प्राथमिक स्तर पर डेढ़ करोड़ की धनराशि दी जाती है। जिसमें से एक करोड़ निर्माण कार्य के लिए तथा 50 हजार रू. डेकोरेशन व प्रशिक्षण के लिए दिया जाता है। योजना में पीएस, यूपीएस तथा कंपोजिट विद्यालय शामिल हो सकते हैं।

फ्री विज्ञापन
Dr nadir salam

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

  • Rating