विकास विभाग एवं ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिया इन बातों का निर्देश

By
Last updated:
🎉 पर्व विशेष विज्ञापन ऑफर
अपने कारोबार और शुभकामना संदेश को News Universal Hindi पर प्रदर्शित करें
FREE से PREMIUM तक विज्ञापन विकल्प उपलब्ध
विज्ञापन देने का तरीका जानें →

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में विकास विभाग एवं ग्राम्य विकास विभाग के कार्याे की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ।

  • गांव में सफाई कर्मचारी का नाम अंकित किया जाए- जिलाधिकारी

बैठक की अध्यक्षता करते हुए 29 अगस्त 2025 को जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने निर्देश दिया कि मिनी स्टेडियम/पार्क निर्माण हेतु ग्राम पंचायतों के कार्य को जिला पंचायत की कार्य योजना में सम्मिलित करायें ।

फ्री विज्ञापन
Dr.Bhaskar Sharma

आयुष्मान आरोग्य मन्दिर एवं आंगनबाड़ी भवन के सर्वे की प्रगति की समीक्षा की गयी। जर्जर व मरम्मत योग्य आंगनबाड़ी केन्द्र 08 पैरामीटर के आधार पर मरम्मत कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। आंगनबाड़ी केन्द्रों में रनिंग वाटर, बाला पेटिंग, टाइलकरण, शौचालय पूर्ण होना चाहिए।

फ्री विज्ञापन
Abrar Ali Chaudhary

ओडीएफ मॉडल ग्राम की समीक्षा करते हुए प्रगति लाने का निर्देश दिया। जिन ग्रामों में अन्नपूर्णा भवन, आर0आर0सी0 सेन्टर एवं पार्क हेतु भूमि चिन्हित नहीं है। उपजिलाधिकारी के माध्यम से भूमि चयन की कार्यवाही करायें। सामुदायिक शौचालय, आर0आर0सी0 सेन्टर क्रियाशील कराने तथा गांव में सफाई कर्मचारी का नाम अंकित कराने का निर्देश दिया।

फ्री विज्ञापन
Dr nadir salam

राज्य वित्त आयोग/केन्द्र वित आयोग की समीक्षा में नियमानुसार व्यय कर लें। सभी खण्ड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत द्वारा ओ0डी0एफ0 मॉडल ग्रामों में सुबह/शाम में सामुदायिक शौचालय, अन्त्येष्टि स्थल, आर0आर0सी0 सेन्टर एवं मनरेगा के कार्यों का निरीक्षण करायें।

विकास विभाग एवं ग्राम्य विकास विभाग, विकास कार्याें की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने दिया इन बातों का निर्देश,जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर डा0 राजागणपति आर0,review meeting of development work by dm siddharthnagar,

ग्रामीण अन्त्येष्टि स्थल विकास योजनान्तर्गत वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा की गयी। पंचायत भवन समय से खुलंे। ओपन जिम का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण व समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। राजकीय पशु चिकित्सालय के मरम्मत का कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि जितनी भी परियोजनायें चल रही हैं, उनको अगस्त तक अवश्य पूर्ण करा लिया जाये। एमडीएम शेड का निर्माण कार्य 30 अगस्त 2025 तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया। अन्नपूर्णा भवन का निर्माण पूर्ण कराये। जहां निर्माण हो गया है उसे हैण्डओवर कराने का निर्देश दिया।

मुख्य विकास अधिकारी प्रतिदिन प्रगति की मॉनीटरिंग करें। इसके अलावा सामुदायिक बकरी शेड, सामुदायिक मुर्गी शेड की समीक्षा की गयी।

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीडीओ सतीश सिंह, डीपीआरओ वाचस्पति झा, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त एडीओ पंचायत व अन्य संबधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

इस खबर को शेयर करें

Related News

Leave a Comment

  • Rating