जन चौपाल लगाकर नए कानून और मिशन शक्ति की दी गयी जानकारी

By
On:

सिद्धार्थनगर। थाना कठेला समय माता पुलिस ने मंगलवार को भनवन्त बीर बहादुर पब्लिक स्कूल पचपेडवा व ग्राम सभा मेहदानी में बालिकाओं, महिलाओं व पुरूषों को “जन चौपाल” लगाकर नए कानून के बारे में जानकारी देकर जागरुकता अभियान चलाया गया और पोस्टर चस्पा किया गया।

थानाध्यक्ष कठेला समय माता अभय सिंह के नेतृत्व में 04 नवम्बर 2025 को मिशन शक्ति केन्द्र के अन्तर्गत मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 का सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के तहत भनवन्त बीर बहादुर पब्लिक स्कूल पचपेडवा व ग्राम सभा मेंहदानी में चौपाल लगाकर मिशन शक्ति फेज 5.0 का “नये आपराधिक कानूनों के और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जागरूकता अभियान 2.0” नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के तहत बालिकाओं व महिलाओं को उनकी सुरक्षा से संबंधित एकत्रित महिलाओं की सुरक्षा सम्मान व स्वालंबन को शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता बनाकर देश के सामने एक नयी मिशाल बनाकर पेश करने हेतु जागरूक किया गया।

जिसमें अब्दुल सबूर प्रधाना प्रतिनिधि, रामनाथ चौधरी, घनश्याम चौधरी, राजाराम चौधरी, बबलू सिंह, बद्री प्रसाद, सुरेश, दीपचन्द गुप्ता, सतई गुप्ता, हरिराम, मोती, कन्हैयालाल आदि उपस्थित रहे। जिनके द्वारा इस कार्यक्रम को बहुत ही उपयोगी बताया और कहा गया कि ऐसे कार्यक्रम हमारे आत्मविश्वास को मजबूत करते हैं तथा हमंे अपने जीवन में मजबूती के साथ सशक्त एवं निडर होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

janchoupal misson shakti ps kathela 04 nov 25 PI

सार्वजनिक स्थलों जैसे चौराहों, बाजारों, कोचिंग संस्थान को असमाजिक तत्वों व शोहदों, मनचलों से मुक्त कराये जाने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ राह चलते छेड़खानी, अभ्रदता, अश्लील प्रदर्शन व टिप्पणियों कि घटना से बचने हेतु सभी को शासन द्वारा जारी महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु टोल फ्री हेल्पलाइन की जानकारी दी गयी।

हेल्पलाइन सम्बर- 1090 वुमेन पावर हेल्पलाइन, यू0पी0 112 पुलिस सहायता हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड केयर हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्पलाइन, 102 एम्बुलेंस सेवा (गर्भवती महिलाओं के लिए), 101 अग्निशमन हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन से सम्बन्धित सेवाओं व बृहद स्तर पर चलाये जा रहा “नये आपराधिक कानूनों के और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जागरूकता अभियान 2.0 ” सम्बन्धी अभियान के तहत “शून्य एफआईआर” की अवधारणा, ई-एफआईआर, समयबद्ध न्याय, महिला एवं बाल संरक्षण से संबंधित प्राविधान, नये अपराध, प्रौद्योगिकी एवं फोरेंसिक विज्ञान के उपयोग से जुड़े प्राविधान तथा पीड़ित-केंद्रित प्राविधानों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया।

हेल्पलाइन व सरकारी योजनाओं से संबंधित पैम्फलेट भी वितरित किए गये। इस उ0नि0 शिवशंकर शर्मा, हे0का0 कमलेश यादव, म0 का0 मधुबाला यादव, का0 विश्वजीत चौहान अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

इसरार अहमद

कई वर्षाें से ग्रामीण पत्रकारिता को कवर कर रहा हूँ। ग्रामीण परिवेश के समाचार संलकन और लेखन में विशेष रूचि है।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating