---Advertisement---

दिवाली के समय पकडे गए अवैध पटाखों को इटवा पुलिस ने किया नष्ट

By
On:

सिद्धार्थनगर। दिवाली के अवसर पर पकड़े गए अवैध पटाखों को गोंडा से आई विशेषज्ञ टीम की मौजूदगी में सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए इटवा पुलिस ने नष्ट कर दिया है।

इटवा थाना क्षेत्र में दिवाली के अवसर पर जब्त किए गए अवैध पटाखों को 14 नवम्बर 2025 की रात नौ बजे के लगभग करहिया पुल के पास सुरक्षित स्थान पर इटवा पुलिस ने गोंडा से आई स्पेशल बम डिस्पोज़ल व तकनीकी टीम की मदद से सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दिवाली के समय बिना लाइसेंस के बिक्री के लिए रखे गए अवैध व प्रतिबंधित पटाखों के भंडारण की शिकायत के बाद इटवा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर इन पटाखों को पकड़ा था।

इन पटाखों को नष्ट करने के लिए गोंडा जिले से आई विशेषज्ञ टीम, इटवा थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड की निगरानी में विधि सम्मत पूरा किया गया।

थाना अध्यक्ष इटवा श्याम सुन्दर तिवारी ने बताया कि दिवाली के समय दुर्घटनाओं को रोकने तथा अवैध पटाखों की बिक्री और भण्डारण को रोकने के लिए शासन स्तर से जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए अभियान चला कर इन अवैध पटाखों को पकडा गया था। जिन्हें अधिक समय तक रखना जोखिम भरा कार्य था। इस लिए उच्चधिकारियों के निर्देश पर इन पटाखों को नष्ट कर दिया गया है।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating