सिद्धार्थनगर। इटवा में बांसी रोड स्थित भाजपा जनसंपर्क कार्यालय पर पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी ने भाजपा के पदाधिकारियों के साथ एसआईआर के संबंध में बैठक कर विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा किया।
पूर्व मंत्री डॉ द्विवेदी ने 20 नवम्बर 2025 को आयोजित बैठक में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनाव के लिए पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और मतदाता सूचियों को अपडेट करना है। चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रदेश में शुरू किए गए मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण एसआइआर अभियान में भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय रहते हुए 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने का काम करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि विशेष रूप से नए मतदाता जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए योजनाबद्ध कार्य किया जाए। बूथ समितियां, स्थानीय स्तर पर समन्वय बनाकर मतदाता सूची के संशोधन, नाम जोड़ने, सुधार और विलोपन की प्रक्रिया में सक्रिय योगदान दें।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल, जिला मंत्री भाजपा कृष्णा मिश्रा, मंडल अध्यक्ष दीप नारायण त्रिपाठी, भाजपा नेतागण अमित दूबे, गुड्डू यादव, संजय मिश्रा, अमित मिश्रा, पप्पू गौंड, टाइगर पटेल, मनोज यादव, रमाकांत यादव, सदानंद शुक्ला, कन्हैया विश्वकर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।