बडी मात्रा में मिलावटी पनीर, मिलावटी दूध, लिक्विड सोयाबीन कराया नष्ट,
स्किम्ड मिल्क पाउडर, रिफाइंड पॉमोलिन ऑयल किया सीज
सिद्धार्थनगर। खाद्य विभाग ने इटवा तहसील अन्तर्गत नागचौरी में अवैध पनीर निर्माण इकाई पर छापा मारकर बडी कार्यवाही किया है। यहां से कुल 10 नमूनों को एकत्र कर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा है।
सहायक आयुक्त (खाद्य), बस्ती मण्डल, बस्ती के नेतृत्व में 20 नवम्बर 2025 को जनपद सिद्धार्थनगर के सहायक आयुक्त (खाद्य)- द्वितीय, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ तहसील इटवा अन्तर्गत स्थान नागचौरी स्थित अवैध पनीर निर्माण इकाई पर छापा मारकर 02 पनीर का नमूना, 01 दूध का नमूना, 01 सोया मिल्क का नमूना, 01 सफॉलाइट का नमूना, 01 रानीपाल का नमूना, 02 स्किम्ड मिल्क पाउडर का नमूना, 01 रिफाइंड पॉमोलिन ऑयल का नमूना, 01 सेक्रीन का नमूना, इस प्रकार कुल 10 नमूने संग्रहित करके जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
इन खाद्य पदार्थ को विभाग ने कराया नष्ट-
विभाग ने 386 किग्रा मिलावटी पनीर, 178 लीटर मिलावटी दूध, 208 लीटर लिक्विड सोयाबीन को नष्ट कराया।
इन खाद्य पदार्थ को विभाग ने किया सीज-
खाद्य विभाग ने 223 किग्रा स्किम्ड मिल्क पाउडर, 238 लीटर रिफाइंड पॉमोलिन ऑयल को सीज किया।
खाद्य विभाग की छापेमारी में यह अधिकारी रहे शामिल-
टीम में वी के पाण्डेय, सहायक आयुक्त (खाद्य), बस्ती मण्डल, बस्ती, आर एल यादव, सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय, नरेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्रेश प्रसाद, जय प्रकाश, हीरा लाल, रंजन कुमार श्रीवास्तव एवं नीरज कुमार चौधरी शामिल रहे।