थाना कठेला समय माता पुलिस ने आयोजित किया जन चौपाल

By
On:

मिशन शक्ति फेज 5.0 व नए आपराधिक कानून और उसके प्रभावी क्रियान्वयन की दी जानकारी

मिश्रौलिया (सिद्धार्थनगर)। थाना कठेला समय माता पुलिस ने थाना अन्तर्गत ग्राम औरहवा में जन चौपाल आयोजित कर मिशन शक्ति फेज 5.0 तथा नए आपराधिक कानून और उसके प्रभावी क्रियान्वयन का जागरूकता अभियान 2.0 के तहत महिलाओं, पुरूषांे व वयस्क बालक, बालकिओं को जागरूक किया गया।

थानाध्यक्ष कठेला समयमाता अभय सिंह के नेतृत्व में 24.11.2025 को थाना कठेला समयमाता मिशन शक्ति केन्द्र टीम के उ0नि0 नागेन्द्र प्रसाद, उपनिरीक्षक शिवशंकर शर्मा, कांस्टेबल सुरेश सिंह द्वारा “नये आपराधिक कानूनों और उसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जागरूकता अभियान 2.0” मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत उदघोष नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के तहत ग्राम औरहवा में चौपाल लगाकर बालिकाओं व महिलाओं को उनकी सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया।

जिनके द्वारा इस कार्यक्रम को बहुत ही उपयोगी बताया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमारे आत्म विश्वास को मजबूत करते हैं। हमें अपने जीवन में मजबूती के साथ सशक्त एवं निडर होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

सार्वजनिक स्थलों जैसे चौराहों, बाजारों, कोचिंग संस्थान आदि को असमाजिक तत्वों व शोहदों, मनचलों से मुक्त कराये जाने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ राह चलते छेड़खानी, अभ्रदता, अश्लील प्रदर्शन व टिप्पणियों की घटना से बचने हेतु सभी को शासन द्वारा जारी महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु टोल फ्री हेल्पलाइन जैसे 1090 वुमेन पावर हेल्पलाइन, यू0पी0 112 पुलिस सहायता हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड केयर हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्पलाइन, 102 एम्बुलेंस सेवा (गर्भवती महिलाओं के लिए),

101 अग्निशमन हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन से सम्बन्धित सेवाओं की जानकारी दी गयी। इसके साथ “शून्य एफआईआर” की अवधारणा, ई एफआईआर, समयबद्ध न्याय, महिला एवं बाल संरक्षण से संबंधित प्राविधान, नये अपराध, प्रौद्योगिकी एवं फोरेंसिक विज्ञान के उपयोग से जुड़े प्राविधान तथा पीड़ित-केंद्रित प्राविधानों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया। हेल्पलाइन व सरकारी योजनाओं से संबंधित पैम्फलेट भी वितरित किए गये।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

इसरार अहमद

कई वर्षाें से ग्रामीण पत्रकारिता को कवर कर रहा हूँ। ग्रामीण परिवेश के समाचार संलकन और लेखन में विशेष रूचि है।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating