मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत ग्राम गोनरा में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

By
On:

मिश्रौलिया(सिद्धार्थनगर)। मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम के तहत थाना मिश्रौलिया मिशन शक्ति टीम ने थानाक्षेत्र के ग्राम गोनरा में बालिकाओं, महिलाओं को महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध, विभिन्न हेल्पलाईन नम्बर, साइबर क्राइम, नये कानून आदि के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया।

थानाध्यक्ष मिश्रौलिया बृजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में मिश्रौलिया मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम गोनरा में बलिकाआंे, महिलाओं को एकत्रित कर जागरूक किया गया व साइबर क्राइम से सम्बंधित जानकारी दी गयी।

शक्ति दीदी के तहत महिलाओं को जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया गया। महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर क्राइम हेल्प लाइन के सम्वन्ध में जानकारी दी गयी। मिशन शक्ति टीम में आरक्षी लल्लन, आरक्षी रवि मौर्या, म0आ0 अनुराधा की उपस्थिति रही।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

इसरार अहमद

कई वर्षाें से ग्रामीण पत्रकारिता को कवर कर रहा हूँ। ग्रामीण परिवेश के समाचार संलकन और लेखन में विशेष रूचि है।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating