---Advertisement---

सपा कार्यालय पर सेक्टर प्रभारियों की बैठक सम्पन्न

By
On:

सिद्धार्थनगर। सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय इटवा पर विधानसभा अध्यक्ष बबलू खान की अध्यक्षता में सेक्टर प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में एसआईआर मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण अभियान में मृत्यु, शिफ्टेड, अपसेंट और डुप्लीकेट मतदाताओं की लिस्ट को सत्यापन किए जाने पर विचार-विमर्श किया गया। जिला महासचिव कमरुज्जमा खान ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी सेक्टर प्रभारी अपने अपने बूथों पर जाकर लिस्ट का सत्यापन अपने बूथ प्रभारी के साथ कर लंे। जिससे अगर किसी सही मतदाता का नाम गलती से किसी कारणवश कट रहा हो तो उसको आपत्ति करके सुधार कराया जा सके। जिससे सही मतदाता का नाम मतदाता सूची में रहने से वंचित न होने पाए।

इस अवसर पर बड़कू पाण्डेय, अब्दुल लतीफ, सुनील यादव, हक्कू हसन, अमीरउल्लाह, साबिर अली, धु्रव पाठक, यार मो0, बृज मोहन, समीदुल, महेंद्रपाल यादव, श्यामनंदन शुक्ला, अंजुम हसन, भीखा, शिवमूरत यादव आदि मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating