सिद्धार्थनगर। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर आयोजित 19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर 2025 तक सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर के अन्तर्गत मुख्य अतिथि पूर्व जिलाधिकारी व सेवा निवृत्त आई.ए.एस. नरेन्द्र शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में मंगलवार को कलेक्ट्रट सभागार में कार्यशाला सम्पन्न हुआ।
“सुशासन सप्ताहः प्रशासन गांव की ओर” कार्यक्रम में 23 दिसम्बर 2025 को मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त आई.ए.एस. नरेन्द्र शंकर पाण्डेय का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। इसके अलावा विभाग में जो अच्छे कार्य किये गये है उसके बारे में जानकारी दिया गया।
सुशासन सप्ताह के अवसर पर मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त आई.ए.एस. नरेन्द्र शंकर पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सुशासन सप्ताह का कार्यक्रम 19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर 2025 तक मनाया जा रहा है। हमें जनता की समस्याओं को सुनकर समयान्तर्गत उसका निस्तारण कराना चाहिए। हम सभी लोक सेवकों के रूप में उनके आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छा शक्ति की जो भावना थी उससे सीख लेनी चाहिए। हमें अपनी मातृ भाषा पर गर्व होना चाहिए।
सभी लोक सेवकों के अन्दर सहजता हो, आत्म विश्वास हो तथा ईमानदारी भी हो। जनपद के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन के उत्कृष्ट कार्याें की सराहना की। इनके अन्दर ऊर्जा, जोशवान और प्रतिभावान व्यक्ति है। जनपद सिद्धार्थनगर को शिवशरणप्पा जीएन जैसा जिलाधिकारी मिला जो जनपद को प्रत्येक दिशा में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, न्याय व अन्य सभी सुविधाओं को देने के लिए दृढ़ संकल्पित रहते है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी की सोच है कि दुख से पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिले यही उनकी कामना है। अन्त में उन्हेांने जनपद के प्रत्येक दिशा में पीपीटी के माध्यम से तैयार किये गये जनपद की प्रगति रिपोर्ट की सराहना की।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा पीपीटी के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि जिला शिकायत निस्तारण, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, जनपद स्तर पर शिकायत निवारण हेतु स्थापित व्यवस्था, आई.जी.आर.एस., का निस्तारण किया जाता है। प्रत्येक शुक्रवार को चौपाल का आयोजन किया जाता है जिसमें ग्रामवासियों की समस्याओं का गांव में ही निस्तारण किया जाता है।
प्रतिदिन 10-12 बजे तक जनसुनवाई की जाती है जिसमें शिकायतों को सम्बन्धित अधिकारियों को व्हाट्सएप पर भेजकर त्वरित निस्तारण कराया जाता है और अधिकारियों को क्षेत्र में भ्रमण करने के लिए निर्देशित किया गया है। सभी प्रकार की पेंशन आवेदन की शिकायतों का निस्तारण, मुख्यमंत्री आवास, प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री सम्मान निधि एवं भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ पात्र लाभार्थियों को दिया जा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के प्रयासों की सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद को टी.वी. मुक्त करने के लिए कार्य किया जा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने बताया कि जनपद में सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत ब्लाक स्तर से लेकर जनपद स्तर तक सभी विभागों द्वारा संकल्प लेकर कार्य किया गया है। सभी विभागों द्वारा शिकायतों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा जो भी अधूरे कार्य थे उसे युद्ध स्तर पर कार्य करके पूर्ण कराया गया। गरीबों को निःशुल्क राशन वितरण का कार्य पारदर्शिता के साथ किया गया। शिक्षा की गुणवत्ता बनाये रखने के लिए विद्यालयों में समय से बच्चों की उपस्थिति और शिक्षकों द्वारा बेहतर शिक्षण कार्य किये गये हैं।
अन्त में उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को बधाई दी और मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व में जनपद के जिलाधिकारी रहे नरेन्द्र शंकर पाण्डेय को कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आभार प्रकट किया। विशिष्ट अतिथि सेवा निवृत्त आई.ए.एस. नरेन्द्र शंकर पाण्डेय को स्मृति चिन्ह, व अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त डीएफओ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रजत कुमार चौरसिया, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्ञानप्रकाश, पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीडीओ सतीश सिंह, डीसीमनरेगा सन्दीप सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेन्द्र कुमार मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक अरूण कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।