सिद्धार्थनगर। थाना इटवा पुलिस व जनपदीय एसओजी की संयुक्त टीम ने अन्तर्जनपदीय नकबजनी, चोरी करने वाले शातिर ‘बरेली गैंग’ का पर्दाफाश करते हुए गैंग के 01 सक्रिय अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा। पकडे गए अभियुक्त के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी किए गए आभूषण बरामद भी बरामद किया गया है।
अन्तर्जनपदीय चोरी के ‘बरेली गैंग’ का अभियुक्त
- थाना इटवा व एसओजी की संयुक्त टीम ने की कार्यवाही। भारी मात्रा में जेवरात बरामद
जानकारी के अनुसार गत दिनांक 28.08.2025 को थाना क्षेत्र के ग्राम चौखड़ा में एक घर मंे चोरी हुई थी। गत दिनांक 27.12.2025 की रात्रि में थाना क्षेत्र इटवा के ग्राम परसामैना चौराहे पर दो ज्वैलरी की दुकान से सोने चांदी के सामान की चोरी हुई थी। पुलिस ने उक्त दोनों घटनाओं का मुदकमा पंजीकृत कर जांच शुरू किया था। उक्त घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा टीम का गठन किया गया था।
इस क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना इटवा रवीन्द्र सिंह तथा प्रभारी एसओजी जीवन त्रिपाठी की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर नक़बजन, चोर को दिनांक 12.01.2026 की रात्रि को ग्राम पिपरा पठान, हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्त की निशानदेही पर भारी मात्रा में आभूषण बरामद किया गया। अभियुक्त के बयान व बरामदगी के आधार पर विभिन्न थानों के कुल 05 अभियोगों का अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त अनीस पुत्र रईस ग्राम गौरीडीह थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर का निवासी है।
नकद रूपया 540 सहित कुल 09 प्रकार के सामान बरामद हुए-
पायल 06 जोड़ी (सफेद धातु), बिछिया 02 जोड़ी (सफेद धातु), नाक की कील 02 अदद (पीली धातु), गले का हार 01 अदद (पीली धातु), लॉकेट वाला गले का हार 01 अदद (पीली धातु), अंगूठी 05 अदद (पीली धातु), गले की चैन 01 अदद (पीली धातु), कान का झाला 03 जोड़ी (पीली धातु), कान की बाली 01 जोड़ी (पीली धातु)।
अभियुक्त अनीश पुत्र रईस का अपराधिक इतिहास-
थाना मिश्रौलिया में पांच मुकदमा-
- मु०अ०सं०139/2005 धारा- 323, 325, 504 आईपीसी, 02. मु०अ०सं०150/2012 धारा- 323, 325, 504 आईपीसी, 03. मु०अ०सं०162/2010 धारा- 323, 325, 504 आईपीसी, 04. मु०अ०सं०785/2010 धारा- 323, 325, 504 आईपीसी, 05.मु0अ0सं0 173/2025, धारा 305/62 बीएनएस।
थाना कोतवाली सदर बाजार, शाहजहाँपुर में एक मुकदमा-
थाना कोतवाली सदर बाजार, शाहजहाँपुर में मु.अ.स- 187/2022 धारा 8/2022 एनडीपीएस एक्ट दर्ज है।
थाना इटवा पर 02 मुकदमा- 01. मु0अ0सं0 161/2025, धारा 331(4)/305ए बीएनएस, 02. मु0अ0सं0 236/2025, धारा 331(4)/305ए बीएनएस दर्ज है।
थाना डुमरियागंज में 02 मुकदमा-
- मु0अ0सं0 248/2025, धारा 331(2)/305ए बीएनएस, 02. मु0अ0सं0 02/2026, धारा 331(4)/305ए बीएनएस दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि उक्त अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। इसके अन्य अपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है।
05 मुकदमों का हुआ खुलासा-
टीम में इटवा थाने पर दर्ज उक्त दो तथा डुमरियागंज थाने पर दर्ज उक्त दो और मिश्रौलिया थाने पर दर्ज मु0अ0सं0 173/2025 का अनावरण किया है।
पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त ने बताया-
पुलिस की पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह वर्ष 2022 में जनपद शाहजहांपुर में चरस बिक्री के मुकदमे में जेल गया था। जहाँ उसकी मुलाकात दौलत उर्फ डान पुत्र रहमत खान एवं उमीद उर्फ उम्मीद खान पुत्र बाबू खां, निवासीगण जनपद बरेली से हुई। जेल से छूटने के बाद तीनों ने मिलकर सिद्धार्थनगर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सुनियोजित तरीके से नकबजनी की घटनाएँ की।
अभियुक्त द्वारा स्वीकार किया गया कि चोरी किए गए जेवरात को आपस में बाँट लिया जाता था। जिनमें से कुछ जेवरात नेपाल में बेच दिए गए तथा कुछ शेष बचे जेवर आज नेपाल ले जाकर बेचने के उद्देश्य से जाते समय अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त ने एटीएम चोरी के प्रयास सहित कई घटनाओं का भी खुलासा किया है।
गैंग के अन्य 02 सदस्य वर्तमान में फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी इटवा रवीन्द्र सिंह, प्रभारी एसओजी उ0नि0 जीवन त्रिपाठी, प्रभारी सर्विलांस उ0नि0 हरिन्द्र चौहान, उ0नि0 गोपाल, उ0नि0 रामजी यादव, हे0का0 राजीव शुक्ला, मनोज राय, दिलीप कुमार, आशुतोष दूबे, का0 वीरेंद्र तिवारी, रोहित चौहान, सत्येंद्र यादव, छविराज यादव(एसओजी टीम), मुख्य आरक्षी पुष्पेन्द्र गौतम सर्विलांस सेल, हे0का0 उपेन्द्र निषाद, का0 रुद्रप्रताप नायक, सुशान्त शर्मा थाना शामिल रहे।