सिद्धार्थ स्पोर्ट्स स्टेडियम बेलहसा सिकरी में क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा दिन
सिद्धार्थनगर। इटवा तहसील क्षेत्र अन्तर्गत सिद्धार्थ स्पोर्ट्स स्टेडियम बेलहसा सिकरी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन खेले गए मुकाबले में बयारा की टीम ने बिस्कोहर को एकतरफा मुकाबले में पराजित किया।
टूर्नामेंट के दूसरे दिन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बयारा की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 83 रन बनाए।
बयारा की ओर से अजीजुर्रहमान और जमाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20-20 रनों का अहम योगदान दिया। वहीं बिस्कोहर की तरफ से इनामुल्लाह ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिस्कोहर की टीम दबाव में बिखर गई और पूरी टीम महज 40 रन पर सिमट गई। इस तरह बयारा की टीम ने यह मुकाबला 43 रनों से अपने नाम किया।
मैच के हीरो रहे जमाल, जिन्होंने मात्र 8 गेदों में विस्फोटक 20 रन की पारी खेली। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।