---Advertisement---

मैथ और साइंस का सृजन क्यों से हुआ है-उप जिलाधिकारी इटवा

By
On:

माता प्रसाद जायसवाल इण्टर कालेज इटवा में आयोजित राष्ट्रीय गणित दिवस पर छात्र छात्राओं ने लगाया गणित, विज्ञान प्रदर्शनी

सिद्धार्थनगर । मैथ और साइंस का सृजन क्यों से हुआ है। जो हम पढ़ते हैं, सीखते हैं, उसकी हमारे दैनिक जीवन में क्या प्रासंगिकता है। आम जीवन में क्या प्रयोग है, उसे जानना चाहिए। साइंस और गणित में रूचि रखें।

उक्त बातें मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी इटवा कुणाल ने माता प्रसाद जायसवाल इण्टर कालेज में मौजूद छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कही है।

बुधवार 21 जनवरी 2026 को माता प्रसाद जायसवाल इण्टर कालेज इटवा में राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उन्होंने आगे कहा कि साइंस एक ऐसा विषय है जिसमें लोगों को चस्का लग जाता है। जैसे खेल का चस्का, टीवी देखने का चस्का, आधुनिक युग में रील देखने का चस्का। इसी तरह मैथ का बहुत अच्छा चस्का होता है। लेकिन परीक्षा अच्छे नम्बरों से पास करने के लिए सभी विषयों में मेंहनत करना ज़रूरी है। अंत में उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक बधाई दिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर मॉ सरस्वती तथा महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम के चित्र पर मालार्पण के साथ हुआ।

राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन प्रधानाचार्य रमाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता तथा सिद्धार्थ शंकर के संचालन में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी इटवा कुणाल तथा विशिष्ठ अतिथि क्षेत्रीय वन अधिकारी इटवा मो0 इलियास का प्रधानाचार्य द्वारा पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय गणित दिवस पर छात्र छात्राओं द्वारा गणित और विज्ञान प्रदर्शनी, मॉडल प्रस्तुतिकरण, चार्ट व स्लोगन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को उप जिलाधिकारी व प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाण पत्र, मेडल देकर उत्साहवर्धन किया गया। इसके साथ अध्यापकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में श्रीमती यशोदा देवी कन्या इण्टर कालेज की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Ganit Vignyan Prdrshani Ka Niriksha Sdm Itwa,मैथ और साइंस का सृजन क्यों से हुआ है,उप जिलाधिकारी इटवा कुणाल, माता प्रसाद जायसवाल इण्टर कालेज इटवा, राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन,छात्र छात्राओं ने लगाया गणित विज्ञान प्रदर्शनी,rashtriya ganit diwas ka aayojan mpjic itwa,
गणित, विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण करते उप जिलाधिकारी इटवा

इस अवसर पर प्रधानाचार्य रमाकांत द्विवेदी, उप प्रधानाचार्य अशोक तिवारी, ज्ञानदेव मौर्य, तौकीर आलम, देवेन्द्र द्विवेदी, अवधेश चतुर्वेदी, श्याम नन्दल शुक्ल द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए गणित विषय और उसकी महत्ता तथा देनिक जीवन में उपयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इसके अलावा छात्र छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडल के विषय में बताया गया। इस अवसर पर राज कुमार पाल, रविशंकर मिश्रा, दिनेश दूबे, राम अवतार, शुष्मा पाण्डेय आदि अध्यापक तथा मो। मारूफ, फूलचन्द, दीपिका, गौरी त्रिपाठी आदि छात्र छात्राएँ मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating