---Advertisement---

स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

By
On:

स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ पर्यावरण आवश्यक- डा देवव्रत राव

सिद्धार्थनगर। स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ पर्यावरण आवश्यक है। प्रदूषण मुक्त हवा पानी और मिट्टी ही हम सभी लोगों को बचाते हैं और शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाते हैं। स्वच्छ वातावरण रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, त्वचा को स्वस्थ रखता है और विभिन्न संक्रमणों से बचाता है।

वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

उक्त विचार 22 जनवरी 2026 को जिला विज्ञान क्लब सिद्धार्थनगर द्वारा चांद गर्ल्स इंटर कॉलेज टेउवा ग्रांट में स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर वतौर मुख्य अतिथि चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़या डा देवव्रत राव ने अपने संबोधन ने व्यक्त किया।

उन्होंने स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी लोगों को अपने स्वास्थ्य के लिए स्वच्छ पेयजल ग्रहण करना चाहिए। क्योंकि अशुद्ध जल तमाम बीमारियों का जनक होता है। स्वच्छ हवा और पानी से स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां कम होती हैं। जबकि प्रदूषित पर्यावरण कैंसर, अस्थमा जैसी तमाम समस्याएं पैदा करता है।

अध्यक्षीय संबोधन में चांद गर्ल्स इंटर कॉलेज टेउवा ग्रान्ट के प्रधानाचार्य तनवीर अहमद खान ने कहा कि हम सभी लोगों को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जिसके लिए नियमित दिनचर्या व संतुलित आहार आवश्यक है। समय-समय पर हम सभी को अपने शरीर का चिकित्सीय परीक्षण भी कराते रहना चाहिए। स्वस्थ नागरिक स्वस्थ समाज व विकसित राष्ट्र के निर्माण में सहायक हैं। उन्होंने मुख्य अतिथि को औषधीय पौधे भी भेंट किया।

उक्त अवसर पर सेक्सन अधिकारी वन मनीष पांडेय ने कहा कि हम सभी को पर्यावरणीय स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। वायु, जल और मृदा प्रदूषण से वैश्विक स्तर पर लाखों मौतें होती हैं। अस्वच्छ पर्यावरण जलवायु परिवर्तन को बढ़ावा देता है। जिससे गर्मी और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाएं व स्वास्थ्य संकट पैदा करती हैं। हम सभी पर्यावरण संतुलन बनाए रखने हेतु खाली पड़ी जमीनों पर वृक्षारोपण व रोपित पौधों का संरक्षण करना आवश्यक है।

अतिथियों का स्वागत समन्वयक सच्चिदानंद तथा कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन सिद्धार्थ शंकर ने किया।

कार्यक्रम को वरिष्ठ शिक्षक पंकज मिश्रा, प्रवक्ता वेद प्रकाश शुक्ला, एनएन सिंह, नॉन मेडिकल सुपरवाइजर समेत तमाम लोगों ने अपने संबोधन में स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ्य जीवन पर संदेश दिया।

उक्त अवसर पर स्कूली बच्चों के बीच स्वच्छ पर्यावरण व स्वस्थ जीवन पर वैज्ञानिक, व्याख्यान, नाटक गीत, कविता प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें उत्कृष्ट बच्चों को पुरस्कृत व सम्मानित भी किया गया। जिसमें आंचल मौर्य, आशुतोष, अरुषिआजाद, अर्चना अग्रहरि, बंदनी, कमलेश यादव, हर्षित पांडेय, सत्यम् कसौधन, प्रवीण कुमार जायसवाल, सुरेंद्र यादव, जोया, शोएब अख्तर, अंकित यादव, सचिन शामिल रहे।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से राहुल अग्रहरि, बीट प्रभारी सुधीर कुमार, शिक्षिका पूनम कनौजिया, शिक्षक श्रीकांत, जगदीश यादव, आलोक प्रताप सिंह, राम रतन, राजेश कुमार तथा वन विभाग से बलराम, आलोक शुक्ला समेत तमाम लोग व स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating