इटवा के सेमरा में एक दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन का हुआ आयोजन

By
On:

सिद्धार्थनगर। इटवा विकास क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत सेमरा में ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में सोमवार की रात एक दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित शैक्षिक सम्मेलन में कई इस्लामिक स्कालर्स ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया।

सम्मेलन की शुरूआत पवित्र धार्मिक ग्रंथ कुरआन की तिलावत के साथ हुई। इसके बाद इस्लामिक स्कालर्स में अब्दुल सत्तार सिराजी, फखरुद्दीन रियाजी, साजिद जुनैद मदनी, अतीकुर्रहमान सनाबली, अब्दुल जब्बार सलफी, अब्दुल मजीद मदनी ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया। शैक्षिक सम्मेलन में सोशल मीडिया और उसके दुरूपयोग, शादी विवाह में फैली दहेज और बारात की कुरीति, पाल्यों की पालन पोषण और उनकी अच्छी शिक्षा दीक्षा, नाना प्रकार की बुराईयों में जकड़ते युवा और अच्छे समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका आदि विषयों पर प्रकाश डाला गया।

शैक्षिक सम्मेलन की अध्यक्षता जमीयत अहले हदीस सिद्धार्थनगर के सदर मौलाना मो0 इब्राहीम मदनी तथा संचालन इफतिखार अहमद नूरी ने किया। इस अवसर पर ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी के सभी सदस्य व पदाधिकारी जमाल अहमद, मो0 इल्तिजा, मो0 राशिद, मो0 रजा, शहीदुल्लाह, मो0 अफजल, महताब मलिक, खलीक अहमद, वसीम मलिक, जमशेद मलिक, मुजाहिद मलिक, मुनव्वर मलिक, ख़ालिद अरशद, अशरफ आदि मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating