इटवा डाकघर में आधार केंद्र सेवा बहाल, नया नामांकन निःशुल्क

By
On:

इटवा। इटवा डाकघर में आधार केंद्र सेवा पुनः बहाल कर दी गई है। अब क्षेत्र के नागरिक नए आधार कार्ड का निःशुल्क नामांकन कराने के साथ-साथ आधार संबंधी विभिन्न संशोधन कार्य भी आसानी से करा सकते हैं।

डाकघर में प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आधार सेवाएं उपलब्ध हैं। नए आधार नामांकन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। वहीं मोबाइल नंबर अपडेट, नाम, पता अथवा अन्य त्रुटियों के संशोधन के लिए 75 रुपये तथा बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपये निर्धारित किए गए हैं।

बस्ती मंडल के डाक अधीक्षक एम.एम. हुसैन ने बताया कि आधार सेवाओं को आमजन तक सुलभ बनाने के लिए डाक विभाग विशेष अभियान चला रहा है। इसके तहत डाकघरों में आधार नामांकन एवं अपडेट की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे लोगों को दूर-दराज के केंद्रों पर जाने की आवश्यकता न पड़े।

पोस्टमास्टर शिव नारायण ने बताया कि आधार केंद्र पर नागरिकों की सुविधा के लिए अलग काउंटर संचालित किया जा रहा है। यहां आधार में मोबाइल नंबर लिंक कराने, फोटो एवं बायोमेट्रिक अपडेट कराने सहित अन्य आवश्यक सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि जिनका आधार विवरण पुराना हो गया है या उसमें किसी प्रकार का संशोधन आवश्यक है, वे इटवा डाकघर पहुंचकर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएं।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating