सिद्धार्थनगर। रविवार को डॉ0 राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज इटवा में समाजवादी पार्टी की सेक्टर और बूथ प्रभारियों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
- सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने बूथ पर लग कर पार्टी को मजबूत करें- माता प्रसाद पाण्डेय
बैठक को संबोधित करते हुए इटवा विधायक व नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 अब ज्यादा दिन नहीं बचा है। पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर लग कर पार्टी को मजबूत करने का काम करंे। जिससे पार्टी को पुनः सफलता मिल सके और अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बन सकें। भाजपा पुलिस के बल पर चुनाव जीतना चाहती है, लेकिन समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में इसका डटकर मुकाबला करने के लिए तैयार है। भाजपा सरकार में जनता सिर्फ मंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान हो गई और और उत्तर प्रदेश से हटाने का पूरा मन बना लिया है। भाजपा ने जनता को सिर्फ लाइनों में लाकर खड़ा कर दिया है।
बैठक में प्रदेश सचिव अजय चौधरी, प्रदेश सचिव बेचई यादव, जिला महासचिव कमरुज्जमा खान, उदयभान तिवारी ने भी संबोधित किया। संचालन बबलू खान ने किया।
इस अवसर पर जमील सिद्दीकी, कमाल अहमद, सुरेश पाण्डेय, अब्दुल लतीफ, बड़कू पाण्डेय, सूरज यादव, पप्पू पाण्डेय, लवकुश निषाद, सौरभ श्रीवास्तव, अजय चतुर्वेदी, यार मो0, शक्तिनाथ पाण्डेय, बबलू पाठक, मो0 हारून, अभिषेक सिंह, एजाज शाह, देवेंद्र सिंह, रज्जन पाण्डेय, पारसनाथ विश्वकर्मा, रमापति पाण्डेय, सुशील तिवारी, दिनेश मिश्रा, सुनील यादव, लालजी पांडेय, अरुण यादव, चंद्रशेखर पाण्डेय, मो0 साबिर, राधेश्याम मिश्रा, संजय यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।