M.A. M.J.M.C. विगत 20 वर्षाें से पत्रकारिता क्षेत्र से जुडकर समाचार संकलन, लेखन, सम्पादन का कार्य जारी है। शिक्षा, राजनीति व ग्रामीण पत्रकरिता पर विशेष रिपोर्टिंग।

डा. निसार अहमद खाँ। सिद्धार्थनगर। हम सब लोग व्हाट्सएप का प्रयोग करते हैं। लेकिन हम में से ऐसे बहुत से लोग व्हाट्सएप में मौजूद कुछ खास फीचर्स के बारे में नहीं जानते हैं। आप लोगों को व्हाट्सएप के कुछ खास सेफ्टी ट्रिक, लोकेशन शेयरिंग फीचर आदि के के बारे जानकारी रखनी चाहिए।
व्हाट्सएप में मौजूद यह खास सेफ्टी फीचर बहुत कमाल का है। आप कहीं यात्रा में हैं। आप कहीं फंसे हैं। तो अपने दोस्तों को या परिजनों को अपना लोकेशन भेज सकते हैं। यह सेफ्टी फीचर महिलाओं के लिए भी अच्छा है।

इस फीचर का प्रयोग हम कैसे करें-

हम इसे आसान भाषा में समझते हैं। सबसे पहले आप अपने मोबाइल डिवाइस में लोकेशन को ऑन कीजिए और व्हाट्सएप को ओपन कीजिए। चैट ऑप्शन पर आइए। जिसे आप अपना लोकेशन बताना चाहते हैं या भेजना चाहते हैं उनका नाम सिलेक्ट करके ओपन कीजिए। अब व्हाट्सएप चैट में टाइप ए मैसेज के दाहिने तरफ क्लिप आइकॉन दिखेगा। उस पर क्लिक कीजिए।
अब यहां लोकेशन ऑप्शन को सिलेक्ट कीजिए। इसमें आपको दो तरह का ऑप्शन दिखेगा। सेंड योर करंट लोकेशन और शेयर लाइव लोकेशन। आप अपने हिसाब से कोई भी ऑप्शन सिलेक्ट करके अपने घरवालों को मित्रों को या दोस्तों को भेज सकते हैं। लोकेशन सिलेक्ट करने के बाद सेंड पर क्लिक कर करेंगे। उसके बाद यह लोकेशन जिसको आपने भेजा है पहुंच जाएगा।

लोकेशन शेयरिंग के दो ऑप्शन

लोकेशन शेयरिंग के दो ऑप्शन पर ध्यान देना भी जरूरी है। पहला करंट लोकेशन वह लोकेशन है जहां आप इस समय मौजूद हैं। लाइव लोकेशन का मतलब है की आपके चलने के साथ-साथ आपका स्थान भी बदलता रहता है।
लाइव लोकेशन में आपको 15 मिनट, 1 घंटा या 8 घंटा के लिए टाइम सिलेक्ट करने का ऑप्शन मौजूद रहता है। जैसे जैसे आप चलते जाएंगे आपका लाइव लोकेशन बदलता जाएगा।
अगर आप लाइव लोकेशन शेयरिंग ऑप्शन को बंद करना चाहते हैं तो आप भेजे गए चैट ऑप्शन पर रेड कलर में मौजूद स्टाफ शेयरिंग ऑप्शन पर क्लिक करके स्टॉप लाइव लोकेशन को ऑफ कर सकते हैं।
व्हाट्सएप की यह जानकारी आपको कैसी लगी। कमेंट बॉक्स में आप अपनी राय बताएं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.