न्यूज यूनिवर्सल एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है।देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्र को संबोधित अपने बयान में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा किया है।

शुक्रवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 मिनट 9 सेकंड राष्ट्र के नाम संबोधन में कार्तिक पूर्णिमा गुरु नानक जयंती और देव दीपावली पर देशवासियों को बधाई दिया। अपने सरकार द्वारा किसान हित में उठाए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने किसान हित में उठाए गए एक एक निर्णय को विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि देश में छोटे किसानों की संख्या अधिक है। उन को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया है। इसी क्रम में उन्होंने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा भी किया।

कहा कि इसी महीने में संसद सत्र शुरू होने पर विधिक रुप से इसे वापस लिया जाएगा। तीनों कृषि कानून के फायदे और इसे वापस लेने के विषय में भी बताया कि लाख प्रयासों के बावजूद भी हम कुछ किसानों को समझा नहीं पाए। किसानों का एक वर्ग इसका विरोध कर रहा था। जो मेरे लिए महत्वपूर्ण था।

उन्होंने आगे कहा कि शायद हमारी तपस्या में ही कोई कमी रही होगी कि हम किसान भाइयों को समझा नहीं पाए। हमने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों के हित के लिए एक कमेटी भी बनायी जाएगी।


प्रधानमंत्री जी के पूरे सम्बोधन को सुनिए-

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.