न्यूज यूनिवर्सल एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है।देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

इटवा, सिद्धार्थनगर। बिस्कोहर कस्बा स्थित पश्चिम टोले में संचालित अवैध गतिविधयों तथा देह व्यापार को रोकने के लिए उपजिला अधिकारी ने सोमवार को जांच किया। अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले को सीधे जेल भेजने का निर्देश दिया।

एक प्रेस विज्ञप्ति में उपजिला अधिकारी त्रिभुवन ने बताया कि ग्राम बिस्कोहर थाना त्रिलोकपुर के पश्चिम टोले में गोपनीय सूचना के अनुसार यहां देह व्यापार एवं अन्य अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। यह गांव बलरामपुर और इटवा तहसील के बॉर्डर पर स्थित है।

क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को समाप्त करने के लिए एक सूत्री योजना बनाई गई है। यदि कोई अवैध गतिविधि में पाया जाता है तो सीधे जेल जाएगा। साथ ही इसे समाप्त करने के लिए निम्न कार्यवाही की गई।

क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज द्वारा डायल 100 को स्थाई रूप से तैनात करने का निर्देश दिया गया है। थानाध्यक्ष को रात्रि गश्त के दौरान नजर रखने हेतु निर्देशित किया है।थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर ने चौकी इंचार्ज बिस्कोहर को इसी क्षेत्र में तैनाती की है। संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित कर गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।

लगेंगे 13 सीसीटीवी कैमरे-

क्षेत्र में विशेष निगरानी के लिए 13 सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा एवं अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए लगाया जाना है। जिसके लिए लगभग 200000 खर्च होंगे। इस धन को विधायक इटवा ने अपनी निधि से देने पर सहमति जताई है। स्थल चिन्हित कर लिया गया है।

खण्ड विकास अधिकारी ने 55 परिवारों को चिन्हित किया है। जो इस क्षेत्र में रहते हैं। उनको समस्त योजनाओं जैसे पेंशन, राशन आदि से आच्छादित करने की योजना बना ली गयी है। आज महिलाओं का स्वयं सहायता समूह रोजगार वृद्धि के लिए बनाया जाएगा।

इस क्षेत्र में शिक्षा के विकास के लिए राजकीय महाविद्यालय स्थापित किया जाएगा। जिसके लिए जमीन चिन्हित की जा चुकी है। शासन द्वारा स्वीकृति दी जा चुकी है।

इस क्षेत्र के विकास के लिए शिक्षा स्वास्थ्य आदि के लिए सरकारी कर्मचारियों की शैली में सुधार लाने के लिए सीधी निगरानी की जाएगी। यदि कोई सरकारी कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं करता है। तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विकास के लिए बनाई गयी है टीम-

इस क्षेत्र के विकास के लिए ग्राम प्रधान, व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं अन्य युवाओं की टीम बनाई गई है। जो इस क्षेत्र के विकास के लिए सहयोग प्रदान करेंगे। क्षेत्र में कोई सफाई कर्मी नियुक्त नहीं है।  दो सफाई कर्मी नियुक्त करने का आदेश दिया गया है। सभी का शौचालय बनवाया जाएगा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.