मिश्रौलिया(सिद्धार्थनगर)। इटवा तहसील के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नागचौरी गांव के केवटहिया डीह में शनिवार शाम हुई निषाद परिवार के एक व्यक्ति की हत्या और दो लोगों को चाकु को गोद कर मरणासन्न करने की घटना से लोग हिल गए। रविवार को परिजन लाश घर के सामने रख कर न्याय की मांग करते रहे। अधिकारियों के समझाने पर लाश का अंतिम संस्कार किया।
घटना शनिवार लगभग 6ः30 बजे के आस पास की बतायी जा रही है। उक्त गांव के एक सिरफिरे मनबढ व्यक्ति ने पड़ोसी दंपति के तीन लोगों के ऊपर धारदार हथियारों से बारी बारी से हमला कर लहूलुहान कर दिया। जहां दंपति राम कला निषाद 45 वर्ष की मौत हो गई। पत्नी और बेटी को धारदार हथियार से हमलाकर पूरी तरह से घायल कर बेटी का अपहरण कर अपने साथ ले गया। आगे लेजा कर एक चिकित्सक के यहां छोड़कर फरार हो गया।
मृतक के बेटे गनेश निषाद ने स्थानीय थाने पर लिखित रूप से आरोपी मुकेश कुमार निषाद पुत्र धर्मराज सहित अन्य दो लोगों के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा है कि आरोपी मुकेश कुमार निषाद को भगाने में गांव के दो लोग मदद किए हैं। तीरथ, तूफ़ानी पुत्र बिफई आदि थे।
मृतक के बेटे गनेश पुत्र राम कला निषाद ने तहरीर में कहा कि हम सब क्रिकेट खेल कर शाम पांच बजे के बाद घर के तरफ़ आ रहे थे कि रास्ते में रोककर चाकू और तमंचा लेकर हमला बोल दिया। तब तक हम कुछ समझ पाते तब तक हमारे पिता जी के ऊपर धारदार हथियार से हमलाकर मार डाला। बीच बचाव में आई मेरी माता प्रभावती और बहन किरन पर भी जानलेवा हमला कर मरणासन्न कर फरार हो गया।
थाना अध्यक्ष नारायन लाल श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त दोनों घायल मां बेटी का इलाज़ के लिए बी आर डी मडिकल कालेज गोरखपुर में इलाज़ चल रहा है। हालत सामान्य बताई जा रही है।
वहीं मृतक के बेटे गनेश ने कहा कि मेरी बहन को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। उसी रंजिश को लेकर इतनी बड़ी घटना आरोपी ने की है।
लाश घर के सामने रखकर मृतक के बेटे व परिजन न्याय मांगते रहे। वहीं पुलिस लाश का अंतिम संस्कार करने के लिए परिजनों को आश्वासन देते हुए समझा बुझाने में लगी रही है। परिजनों के अनुसार जब तक आरोपी को पुलिस पकड़कर कार्यवाही या इनकाउंटर नहीं करेगी तब तक लाश का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
नागचौरी हत्या कांड में परिजनों ने लाश के अंतिम संस्कार के लिए देर सायं एसडीएम इटवा कुणाल, सी ओ सुबेंदु सिंह इटवा के आश्वासन पर राजी हुए और लाश का अंतिम संस्कार किया।







