इटवा सर्किल में पुलिस क्षेत्राधिकारी ने रात्रि भ्रमण कर किया लोगों को जागरूक

अफवाह फैलाना, बिना पुष्टि के झूठी सूचना देना और रखवाली के नाम पर किसी को परेशान करना, उसके साथ मारपीट करना दण्डनीय अपराध है- पुलिस क्षेत्राधिकारी इटवा

सिद्धार्थनगर। चोरी और ड्रोन की अफवाह से भयभीत न हों। रखवाली के नाम पर अनजान आदमी को चोर समझ कर उसके साथ मारपीट करके कानून अपने हाथ में न लें। शांति बनाए रखें।

उक्त बातें पुलिस क्षेत्राधिकारी इटवा शुभेन्दु सिंह ने मंगलवार 16 सितम्बर 2025 को इटवा सर्किल क्षेत्र में रात्रि भ्रमण के दौरान मौजूद मिले लोगों को जागरूक करते हुए कही है। उन्होंने आगे बताया कि इटवा सर्किल क्षेत्र के लोगों से मिलकर उन्हें जागरूक किया और इटवा व गोल्हौरा थाने का औचक निरीक्षण कर सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।

इटवा सर्किल,पुलिस क्षेत्राधिकारी ने किया रात्रि भ्रमण,लोगों को किया जागरूक,थाना इटवा,थाना गोल्हौरा,ratri bharman circle itwa by co itwa,police circle Officer itwa circle,police circle Officer made people aware by visiting Itwa Circle night,
इटवा थाने का मंगलवार रात्रि में औचक निरीक्षण करते पुलिस क्षेत्राधिकारी

पुलिस क्षेत्राधिकारी इटवा शुभेन्दु ने बताया कि इटवा थाना क्षेत्र में मिले एक ड्रोन को रात्रि भ्रमण के दौरान लोगों को दिखाकर बताया गया कि महज यह एक खिलौना है। जिसमें कैमरा भी नहीं लगा है।

इटवा सर्किल,पुलिस क्षेत्राधिकारी ने किया रात्रि भ्रमण,लोगों को किया जागरूक,थाना इटवा,थाना गोल्हौरा,ratri bharman circle itwa by co itwa,police circle Officer itwa circle,police circle Officer made people aware by visiting Itwa Circle night,
गोल्हौरा थाने का मंगलवार रात्रि में औचक निरीक्षण करते पुलिस क्षेत्राधिकारी

उन्होंने लोगों के अपील किया है कि ड्रोन से सम्बंधित अफवाहों से दूर रहें। अफवाह फैलाकर आमजन में भय का माहौल न बनाएं। गांव में जो लोग रखवाली कर रहे हैं, वह लोग किसी अनजान आदमी को चोर समझ कर उसके साथ मारपीट करके कानून अपने हाथ में न लें। अनजान आदमी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

इटवा सर्किल,पुलिस क्षेत्राधिकारी ने किया रात्रि भ्रमण,लोगों को किया जागरूक,थाना इटवा,थाना गोल्हौरा,ratri bharman circle itwa by co itwa,police circle Officer itwa circle,police circle Officer made people aware by visiting Itwa Circle night,
मंगलवार रात्रि में पहरा दे रहे ग्रामीणों को ड्रोन दिखा कर जानकारी देते पुलिस क्षेत्राधिकारी

अफवाह फैलाना, झूठी सूचना देना और रखवाली के नाम पर किसी को परेशान करना, उसके साथ मारपीट करके कानून अपने हाथ में लेना दण्डनीय अपराध है। ऐसे व्यक्ति पर कडी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

इटवा सर्किल,पुलिस क्षेत्राधिकारी ने किया रात्रि भ्रमण,लोगों को किया जागरूक,थाना इटवा,थाना गोल्हौरा,ratri bharman circle itwa by co itwa,police circle Officer itwa circle,police circle Officer made people aware by visiting Itwa Circle night,
मंगलवार रात्रि में पहरा दे रहे ग्रामीणों को जानकारी देते पुलिस क्षेत्राधिकारी

उन्होंने कहा कि मेरा रात्रि भ्रमण कार्यक्रम जारी रहेगा। इसी क्रम में उन्होंने थाना इटवा और थाना गोल्हौरा का रात्रि में औचक निरीक्षण कर सम्बंधित थाना कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने थाना के सम्बंधित पुलिस कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी लोग क्षेत्र में मौजूद रहेंगे और सुबह 04 से 05 बजे तक भ्रमणशील रहेंगे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

डॉ. निसार अहमद खां

M.A. M.J.M.C. विगत 20 वर्षाें से पत्रकारिता क्षेत्र से जुडकर समाचार संकलन, लेखन, सम्पादन का कार्य जारी है। शिक्षा, राजनीति व ग्रामीण पत्रकरिता पर विशेष रिपोर्टिंग।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating