भाजपा देश का सामाजिक बंटवारा करना चाहती है और धर्म का नाम लेकर हिन्दू मुस्लिम के बीच में खाई पैदा करती है- माता प्रसाद पाण्डेय
सिद्धार्थनगर। रविवार को नेता प्रतिपक्ष व इटवा विधायक माता प्रसाद पाण्डेय के इटवा स्थित आवास पर आवास पर बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लागू किया गया “एसआईआर” विशेष गहन पुनरीक्षण के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण देकर जानकारी दिया गया। बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता अजय चौधरी व संचालन बबलू खान ने किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेता विरोधी दल माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी का रीढ़ होता है। कार्यकर्ताओं के मान और सम्मान के लिए हम सदैव समर्पित हैं। भाजपा देश का सामाजिक बंटवारा करना चाहती है और धर्म का नाम लेकर हिन्दू मुस्लिम के बीच में खाई पैदा करती है।
ये लोग भ्रष्टाचार करके धन इकट्ठा करके वोट चोरी का भी काम करना चाहते है। भाजपा के लोग राम का नाम लेकर सिर्फ लोगों को गुमराह करते है। इसीलिए जहां जहां भगवान राम ने अपने कदम रखे वहां से भाजपा का सफाया हो गया।

चाहे वो अयोध्या, इलाहाबाद या चित्रकूट हो भाजपा सरकार में मंहगाई, बेरोजगारी, लूट, हत्या, गुंडागर्दी, बलात्कार जैसे जघन्य अपराध दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। गांव की गरीब जनता इनसे ऊब गई है और आने वाले 2027 में करारा जवाब देगी।
जिला महासचिव कमरुज्जमा खान ने “एसआईआर” मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण के बारे में विस्तार से सभी कार्यकर्ताओं को बताया और कहा कि अपने अपने बूथों पर सभी लोग लगकर गणना पत्रक भरवाने में सहयोग करंे, जिससे किसी मतदाता का प्रपत्र भरने से छूटने न पाए।
कमाल अहमद, प्रतीक राय शर्मा, देवेंद्र सिंह, बड़कू पांडेय, अब्दुल लतीफ, चंद्रहास यादव, बबलू पाठक, अभिषेक सिंह, अफजल अली, माते नेता ने भी बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।
इस अवसर पर सुरेश पाण्डेय, शाहिद हुसैन, बड़कू पाण्डेय, शोभित पाण्डेय, खालिद अहमद, हामिद रजा, कमर अहमद, रहमतुल्लाह, शक्तिनाथ पांडेय, सुनील यादव, सौरभ श्रीवास्तव, विजय गौंड, रामपाल शुक्ला, साबिर अली, संजय यादव, सुशील तिवारी, जर्रार अहमद, एजाज शाह, गुलाम अली, पप्पू पाण्डेय, फकीर मो0, केके चौधरी, भीखा, समीदुल, नूर आलम आदि मौजूद रहे।






