संदिग्ध परिस्थति में पेड़ से लटकता मिला 20 वर्षीय युवक का शव

By
Last updated:

मिश्रौलिया(सिद्धार्थनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र अंन्तर्गत मंगलवार को रतनपुर गांव के बाहर नदी किनारे संदिग्ध परिस्थति में पेड़ से 20 वर्षीय युवक का शव लटकता पाया गया। मृतक की पहचान अजीत उर्फ गोलू यादव निवासी ग्राम रतनपुर थाना मिश्रौलिया के रूप में हुई है।

पेड़ से लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव

जानकारी के अनुसार अजीत उर्फ गोलू यादव सोमवार शाम करीब 3 बजे घर से निकला उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। मृतक के पिता चंद्र प्रकाश यादव ने बताया कि मेरा बेटा सोमवार दिन में 03 बजे के लगभग घर से निकला था। देर रात तक बेटे के घर न लौटने पर उन्हें आशंका हुई कि कहीं वह मुंबई न चला गया हो। इसी संदेह के चलते उसे शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर खोजने गया लेकिन वहां कुछ पता नहीं चला।

मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर नदी किनारे पेड़ से युवक का शव लटकता देखा और इसकी सूचना परिवार व पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार और गांवों में मातम की लहर दौड़ गयी। मौके पर पहुंची मिश्रौलिया थाना पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रथम दृष्टया देखने पर ऐसा लगता है कि उसकी हत्या करके लाश को रस्सी के सहारे पेड से टांग दिया गया है। आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गयी है। लेकिन देखने में आत्महत्या नहीं लग रहा है। कुछ ग्रामीण दबे जुबान यह भी कह रहे थे कि कहीं आशनाई के कारण उसकी हत्या करके उसे टांग दिया गया लगता है। कुछ भी हो मामला संदिग्ध है।

मिश्रौलिया थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

इसरार अहमद

कई वर्षाें से ग्रामीण पत्रकारिता को कवर कर रहा हूँ। ग्रामीण परिवेश के समाचार संलकन और लेखन में विशेष रूचि है।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating