सिद्धार्थनगर। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने मिशन शक्ति फेज 5.0 व नये आपराधिक कानूनों के और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जागरूकता अभियान 2.0 के तहत थानाक्षेत्र कठेला समय माता अन्तर्गत राजमणि इंटर कॉलेज में छात्र, छात्राओं को “जन चौपाल” लगाकर जागरूक किया।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद द्वारा 17 दिसम्बर 2025 को मिशन शक्ति फेज 5.0 व “नये आपराधिक कानूनों के और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जागरूकता अभियान 2.0” के तहत थानाक्षेत्र कठेला समय माता के राजमणि इंटर कॉलेज में छात्र, छात्राओं को “जन चौपाल” लगाकर जागरूक किया गया।
जागरूकता चौपाल में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के तहत बालिकाओं, महिलाओं को उनकी सुरक्षा से संबंधित एकत्रित महिलाओं की सुरक्षा सम्मान व स्वालंबन को शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता बनाकर देश के सामने एक नयी मिशाल बनाकर पेश करने हेतु जागरूक किया गया। जिसमें लगभग 80 छात्र, छात्राएं तथा अध्यापकों और प्रधानाध्यापक की उपस्थित रही।
जिनके द्वारा इस कार्यक्रम को बहुत ही उपयोगी बताया गया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमारे आत्म विश्वास को मजबूत करते हैं। हमें अपने जीवन में मजबूती के साथ सशक्त एवं निडर होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
सार्वजनिक स्थलों जैसे चौराहों, बाजारों, कोचिंग संस्थानों से असमाजिक तत्वों व शोहदों, मनचलों से मुक्त कराये जाने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ राह चलते छेड़खानी, अभ्रदता, अश्लील प्रदर्शन व टिप्पणियों की घटना से बचने हेतु सभी को शासन द्वारा जारी महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु टोल फ्री हेल्पलाइन जैसे 1090 वुमेन पावर यू0पी0, 112 पुलिस सहायता, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड केयर, 108 एम्बुलेंस, 102 एम्बुलेंस सेवा (गर्भवती महिलाओं के लिए), 101 अग्निशमन, 1930 साइबर, 14567 एल्डर हेल्पलाइन से सम्बन्धित सेवाओं की जानकारी दी गयी।
इसके साथ बृहद स्तर पर चलाये जा रहा “नये आपराधिक कानूनों के और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जागरूकता अभियान 2.0” सम्बन्धी अभियान के तहत शून्य एफआईआर’ की अवधारणा, ई-एफआईआर, समयबद्ध न्याय, महिला एवं बाल संरक्षण से संबंधित प्राविधान, नये अपराध, प्रौद्योगिकी एवं फोरेंसिक विज्ञान के उपयोग से जुड़े प्राविधान तथा पीड़ित-केंद्रित प्राविधानों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया।
इस दौरान थानाध्यक्ष कठेला समयमाता अभय सिंह, मु0आ0 कमलेश यादव, महिला आरक्षी ज्योति पांडेय, कांस्टेबल सुरेश सिंह, कांस्टेबल छेदी चौरसिया, कांस्टेबल दिलीप वर्मा आदि अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।