इटवा थाना की मिशन शक्ति टीम ने मैक्स हॉस्पिटल पर चलाया जागरूक कार्यक्रम

By
On:

इटवा(सिद्धार्थनगर)। मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम के तहत इटवा थाना की मिशन शक्ति टीम ने कस्बा स्थित डुमरियागंज रोड पर मैक्स हॉस्पिटल एण्ड मेटरनिटी सेंटर पर जाकर महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध व विभिन्न हेल्पलाईन नम्बर, साइबर क्राइम, नये कानून आदि के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया।

प्रभारी निरीक्षक इटवा रविन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना इटवा की मिशन शक्ति टीम में शामिल उ0 नि0 सोनदेव यादव, हेड कांस्टेबल प्रदीप यादव, म0 का0 रविता यादव ने 10 दिसम्बर 2025 को मैक्स हॉस्पिटल एण्ड मेटरनिटी सेंटर पर जाकर महिलाओं को उनके प्रति होने वाले अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरुक किया।

महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जैसे कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व बहू सम्मेलन अभियान, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि अन्य योजनाओं से संबंधित जानकारी देकर जागरूक किया।

इटवा थाना,मिशन शक्ति टीम थाना इटवा,मैक्स हॉस्पिटल इटवा,महिलाओं बच्चियों की जागरूक कार्यक्रम, thana itwa misson shakti karyakrm max hospital,
मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित लोग, मैक्स हॉस्पिटल इटवा

मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण, एंटीरोमियो अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जानकारी देते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर- 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 181 वीमेन हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा आदि के बारे में जागरुक किया।

मिशन शक्ति फेज 5.0 जागरूकता कार्यक्रम में मैक्स हॉस्पिटल एण्ड मेटरनिटी सेंटर की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा रुखसाना खान वहां मौजूद महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व, स्त्री रोगों की प्रारम्भिक पहचान, मासिक धर्म स्वास्थ्य तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की महत्ता पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।

इसके साथ ही अस्पताल के संचालक डा अफरोज़ खान भी उपस्थित रहे और उन्होंने अतिथियों व प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण मिशन शक्ति कार्यक्रम चला रही है। मैक्स हॉस्पिटल द्वारा भी समाज हित में जनसेवार्थ कार्यक्रम समय समय पर आयोजित किया जाता है।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating