- हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम की सफलता में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका महत्वपूर्ण- राजेन्द्र दूबे
सिद्धार्थनगर। हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम की शत प्रतिशत सफलता के लिए आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। सभी आंगनवाड़ी कार्यकत्री बहनें अपने अपने कार्य क्षेत्र के तीन वर्ष से छः वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश लेने के लिए पूर्ण रूप से तैयार करें। जिससे वह बच्चे कक्षा एक की पढ़ाई करने के लिए सक्षम हो सकें।
हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम-
उक्त उक्त बातें ब्लाक संसाधन केन्द्र खुनियांव पर बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में शनिवार को आयोजित हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए खुनियांव ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजेन्द्र दूबे ने कही है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक स्तर के अध्यापकों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की क्षमता का विकास करना है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधे रमण त्रिपाठी ने कहा कि सरकार बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं का लक्ष्य बच्चों की मानसिक क्षमता का विकास करना और शिक्षा के प्रति उनमें रुचि पैदा करना है। कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्ण क्षमता से करना चाहिए चाहे वह शिक्षक हों या आंगनबाड़ी कार्यकत्री या जनप्रतिनिधि।
खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत परिषदीय स्कूलों में बेसिक शिक्षा विभाग और बाल विकास विभाग मिलकर काम करेंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों और प्राथमिक विद्यालयों में बुनियादी साक्षरता के लिए विशेष सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। साथ ही अभिभावकों को भी पूर्व प्राथमिक और बुनियादी शिक्षा में उनकी भूमिका के बारे में जागरूक किया जा रहा है़। इसके पूर्व कंपोजिट विद्यालय करही खास की बच्चियों द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में प्रत्येक न्याय पंचायत से पांच पांच निपुण बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य सेविका, बृजेश दूबे, मिर्जा महबूब, राज किशोर शर्मा, सत्येन्द्र चौधरी, विद्या भूषण, अजय कुमार साहू, विनोद कुमार उपाध्याय, शिव प्रकाश पाण्डेय, यूटा के अभय कुमार पांडेय, नीरज सिंह, राम औतार, विजय बहादुर, रविन्द्र नाथ, सन्तोष मिश्र, दिनेश शर्मा, अजब सिंह, जगदीश वर्मा, हरिश्चंद्र, उमेश चंद्र, लाल बहादुर, राकेश प्रताप, बुधिराम, संतोष श्रीवास्तव ,राकेश पाल, आषुतोष पांडेय, केशव प्रसाद यादव, बृजभान, संदीप मौर्या, मेंहदी हसन, प्रवीण गुप्ता।
अर्चना, प्रशान्त कुमार, दिनेश कुमार शर्मा, आशा सिंह, शशी पांडेय, कुसुम शुक्ला, इंद्रावती, सुनीता, अनीता, निर्मला, बूना, मिथलेश, लक्ष्मी, राजेश्वरी, अनारकली, मंशा देवी, कल्पना, मंजू, रेखा देवी, सरोज, गिरिजा। शुक्ला, दिनेश यादव, सचिन श्रीवास्तव, विजय मौर्या, हरि नारायण, विजय नारायण, बाल जी, सत्येन्द्र कुमार, सुजीत मिश्रा सहित समस्त एआरपी, नोडल शिक्षक, संकुल शिक्षक, अभिभावक व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इसका संचालन बाल कृष्ण मिश्रा ने किया।