डा. निसार अहमद खाँ। सिद्धार्थनगर। भाजपा के शासन में अधिकारी चाहे वह थाने का हो ब्लॉक का हो या फिर तहसील का हो पूरे प्रदेश को लूटने की होड़ मची हुई है। जो लोग इटवा को शून्य से शिखर की ओर ले जाने का दावा करते हैं वह खुद शून्य से शिखर पर पहुंच गए लेकिन इटवा अभी शून्य पर ही टिका है। जिसका जवाब आप लोगों को आगामी विधान सभा चुनाव में देना है।
समाजवादी पार्टी की जनसभा बिस्कोहर
पूर्व विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय
बिस्कोहर स्थित राम प्रसाद शिक्षण संस्थान पर सपा की ओर से आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने रविवार को कही है। श्री पाण्डेय ने आगे कहा कि वर्तमान की भाजपा सरकार में किसान, नौजवान, महिला, गरीब, अल्पसंख्यक, छात्र सब त्रस्त हो चुके हैं। भाजपा सरकार लोगों के अधिकारों को खत्म करना चहती है, और देश को अधिनायक वाद की तरफ ले जाना चाहती है।
वह जनता के अधिकारों को खत्म करना चाहती है। इस सरकार में लोग सबसे ज्यादा पुलिसिया उत्पीड़न के शिकार हो रहे हैं। भाजपा के लोग उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं। आप लोगों को इनसे सावधान रहने की जरूरत है। आने वाले समय में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। जिसमें भ्रष्टाचार करने वालों को अंजाम भुगतना पड़ेगा।
पूर्व मंत्री डॉ0 एस0पी0 यादव
पूर्व मंत्री डॉ0 एस0पी0 यादव ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी सरकार में पूरे उत्तर प्रदेश में जो विकास का काम शुरू हुआ था। वह इस भाजपा सरकार में ठप पड़ा हुआ है। भाजपा ने बीते 04 वर्षों में सिर्फ समाजवादी पार्टी के सरकार के किए हुए कामों का फीता कांटने का काम किया है। देश व प्रदेश में मंहगाई बढ़ाने का काम किया है।
अखिलेश यादव के गाजीपुर से लखनऊ विजय रथ यात्रा में उमड़ी जन सैलाब को देखकर भाजपा घबरा गई। इसी लिए किसान विरोधी कानून को वापस लिया है। भाजपा ने समाजवादी पेंशन बंद करके सबसे पहले गरीबों के पेट पर लात मारने का काम किया है। यहां के मंत्री ने अपने भाई का गरीबी रेखा का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर गरीबों के हक पर डाका डाला है।
शोहरतगढ़ के पूर्व प्रत्याशी जमील सिद्दीकी
कार्यक्रम में शोहरतगढ़ के पूर्व प्रत्याशी जमील सिद्दीकी ने कहा कि सिद्धार्थनगर में माता प्रसाद पांडेय ने शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय देकर एक बड़ा काम किया है। इससे पूर्व इतना ज्यादा भ्रष्ट्राचार इटवा में नहीं था जो वर्तमान की भाजपा सरकार में है। भाजपा सरकार ने क्षेत्र पंचायत के चुनाव में गुंडई की सारी हदें पार कर दिया था। थानों व तहसील पर जमकर वसूली की जा रही है।
प्रदेश सचिव अजय चौधरी
प्रदेश सचिव अजय चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने सभी वर्गां को सम्मान दिया था और उनके विकास के लिए कार्य किया था। सपा के डायल सौ, एम्बुलेंस सेवा, नवजवानों को लैपटाप वितरण जैसे अनोखे कार्यां की मिशाल नहीं है। अखिलेश यादव जी के इस कार्य की आज भाजपा नकल कर रही है। सपा की बढ़ती जनलोकप्रियता को देखकर विपक्षी भयभीत हैं। आप लोग उनके द्वारा फैलाए गए भ्रम में मत पडिएगा।
कार्यक्रम का संचालन विजय गिरी व के0के0 चौधरी ने किया। कार्यक्रम को बेचई यादव, बी0एन0 तिवारी, बब्बू तिवारी, उदयभान तिवारी, तौलेश्वर निषाद, अब्दुल लतीफ ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर बबलू खान, सुरेश पांडेय, देवेन्द्र प्रताप सिंह, आदिका मिश्रा, पप्पू पांडेय, अफजल हुसैन, नईम रायनी, एजाज शाह, प्रमोद मिश्रा, राकेश मिश्रा, विजय गौड़, अविनाश त्रिपाठी, अमित दूबे, राम चन्द्र पाठक, अभिषेक सिंह, लालजी पांडेय, बबलू पाठक, रामपाल यादव, लल्लू बाबू, राजीव श्रीवास्तव, अजमल रायनी, चिनकू चौरसिया, राम सागर यादव, रामशंकर गुप्ता, राम अछेबर चौधरी, रामफेर यादव, सुनील यादव, गुलाम अली, संदीप यादव आदि हजारों की संख्या में क्षेत्र की जनता मौजूद रही।