S Khan. आज के इस टेक्नोलॉजी के दौर में जबकि हर चीज की रफ्तार बहुत ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में समय का हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। समय को व्यर्थ करना हमारे लिए बहुत ही हानिकारक है। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए हमें समय का सही महत्व देना बहुत ही आवश्यक है। यदि हम समय का दुरूपयोग करेगें तो सदैव असफल ही रहेंगे।
समय है एक अनमोल खाजाना, समय को कभी मत गँवाना।
क्या है समय-
समय एक ऐसा खजाना है जिसका कोई मोल नहीं है। इसकी रफ्तार बिजली से भी ज्यादा तेज है। उसका हर पल बहुत ही तेजी से गुजर रहा है। एक गुजरा हुआ समय कभी वापस लौट कर नहीं आता है। अंग्रेजी में कहा जाता है कि Time is Gold वक्त सोना है।
दुनिया के सभी खजाने हर किसी को नहीं मिलते लेकिन समय एक ऐसा खजाना है जो दुनिया के हर व्यक्ति को मिलता है। लेकिन यह बात लोगों पर निर्भर करती है कि वे अपने समय का सही प्रकार उपयोग करके सफल हो जाएं या उसको ऐसे ही व्यर्थ कर दें।
क्योंकि समय किसी का इंतजार नहीं करता है। वह पिघलते हुए बर्फ की तरह गुजरता रहता है। कई लोग अपने कीमती समय को बर्बाद कर देते हैं और उसके बाद उन्हें पछतावा भी होता हैैै। लेकिन “अब पछताए होत क्या, जब चिड़िया चुग गई खेत”।
समय का सदुपयोग कैसे करें-
समय ऐसा अनमोल खजाना है कि उसके गुजरे हुए एक पल को वापस लाने के लिए यदि पूरी दुनिया की कीमत लगा दी जाए तब भी वह वापस नहीं आ सकता। समय के महत्व को बताते हुए पूर्व डायरेक्टर सीबीआई जोगेंद्र सिंह कहते हैं कि “समय के महत्व को सामने रखकर ही उज्जवल भविष्य की तामीर मुमकिन है” आपको कितने समय में क्या करना है यह तय करना आपके लिए बहुत ही आवश्यक है।
हम आज जो कुछ करते हैं उसका नतीजा आने वाले कल में अपनी आंखों से देख लेते हैं। इसलिए हमें अपने समय का सही उपयोग करने के लिए सबसे पहले अपने आप को और अपने उन आदतों को बदलना होगा जहां हमारे कीमती वक्त बर्बाद हो जाते हैं। उन जगहों को अपने दिमाग से निकाल कर दूर फेंकना होगा और इसके लिए हमें कठिन परिश्रम करनी पड़ेगी। सफलता पाने के लिए हमें अपने समय का सही उपयोग करना होगा।
प्रतिदिन जो समय हम व्यर्थ करते हैं उस पर लगाम लगाना होगा। अगर हम वर्तमान में समय को बर्बाद करेंगे तो भविष्य में समय हम को बर्बाद कर देगा। अंग्रेजी में कहावत है- Control your time otherwise it will be control you. कि अपने समय को अपने बस में रखो वरना वह तुम्हें अपने बस में कर लेगा।
हिटलर ने बताया समय का महत्व-
समय के महत्व का अंदाजा हिटलर के इस वचन से भी लगाया जा सकता है जिसमें ड्रा होने पर दोनों टीमों के 22 खिलाड़ियों को शूट करने का आदेश देते हुए यह आदेश नामा जारी किया गया था कि मेरी हुकूमत में कोई भी इस बेवकूफी वाले खेल का ख्याल भी ना करें। जिसमें पूरा का पूरा समय बर्बाद हो जाए। समय के महत्व को देखते हुए हर किसी के लिए आवश्यक है कि वह अपने समय का ठीक प्रकार से उपयोग करके सफलता तक पहुंच जाए।
समय नष्ट करने वाले कारक-
आज हम सबका खासकर युवा वर्ग का समय सबसे मोबाइल पर बर्बाद होता है। शैक्षिक कार्य आदि किसी उद्देश्य के तहत मोबाइल का प्रयोग करना चाहिए। सोशल मीडिया जैसे चैराहे पर बैठकर खाली समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। मनोरंजन, देश, दुनिया का समाचार देखने के लिए सोशल मीडिया का प्रयोग करने हेतु पहले से समय निर्धारित कर लेना चाहिए।
समय का कैसे करें सदुपयोग-
जिस व्यवसायिक कार्य को आप करते हैं या जिस व्यवसायिक कार्य को आप करना चाहते हैं, उससे सम्बंधित सोशल मीडिया पर ज्ञानवर्धक तथ्यों को देखना, सुनना चाहिए। तथ्यों को देखते, सुनते समय नोटबुक पर खास खास बाते नोट करते रहना चाहिए। क्यूंकि जितना हम पढ़ते सुनते हैं उसका 15 प्रतिशत हमें याद रहता है। 85 प्रतिशत हम भूल जाते हैं। बार बार दोहराने की आदत डाल कर हम पूरे तथ्य को याद रख सकते हैं। हमें अपने टाॅपिक से सम्बंधित या ज्ञानवर्धक पुस्तकों को पढ़ कर समय का सदुपयोग करना चाहिए।