News Universal,वृद्ध के मुंह पर कालिख पोतकर गांव में घुमाने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल,

न्यूज यूनिवर्सल एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है।देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

सिद्धार्थनगर। गोल्हौरा थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत तिघराराय में एक वृद्ध के मुंह पर कालिख पोतकर, गले में जूतों की माला पहना कर तथा मफलर से हाथ बांध कर गांव में घुमाने वाले आरोपियों को गोल्हौरा पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार लगभग दो या तीन दिन पूर्व किसी ने वृद्ध के मुंह पर कालिख पोतकर, गले में जूतों की माला पहना कर तथा मफलर से हाथ बांध कर गांव में घुमाने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया था।

वृद्ध को अपमानित करने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरन्त एक्शन लेते हुए घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया है।

बताया जाता है कि वृद्ध मजाकिया किस्म का आदमी है। अक्सर वह लोगों से हंसी मजाक करता था। यही हंसी मजाक की बिगडी आदत में उसने अपने से किसी कम उम्र की महिला को हंसी मजाक में भाभी कह दिया था। जोकि उसके घर वालों को बुरा लग गया। उसके घर के लडके हंसी मजाक में वृद्ध के साथ उक्त अमानवीय कार्य किया। जिसे वृद्ध ने युवकों द्वारा मजाक करने की बात कह कर टाला गया।

उक्त अमानवीय घटना का वीडियो वायरल होने पर खबर छपने के बाद अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष गोल्हौरा अजय नाथ कन्नौजिया के कुशल नेतृत्व में शुक्रवार 08 दिसम्बर 2023 को थाना स्थानीय पर दर्ज मु0अ0सं0 169/2023 धारा 341,323,504,506,458 भा0द0वि से संबंधित वंछित 04 अभियुक्तों को 12 घंटे के अन्दर ग्राम तिघराराय से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेज दिया है।

गिरफ्तार किए गए तीन अभियुक्त क्रमशः जफर पुत्र बैतुल्लाह, अमन पुत्र ब्रजभूषण पाण्डेय, अखिलेश साहनी पुत्र रामानंद साहनी ग्राम तिघराराय निवासी है। चौथा अभियुक्त घनश्याम तिवारी उर्फ मुरलिया बाबा पुत्र शारदा प्रसाद, ग्राम रमवापुर, थाना पथरा बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर का निवासी है।

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 रणविजय सिंह, उ0नि0 रामबचन शर्मा, हे0 का0 उपेंद्र कुमार निषाद, का0 रंणजीत यादव, का0 गोपाल यादव शामिल हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.