न्यूज यूनिवर्सल एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है।देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

सर्च इंजन गूगल आज 23 september 2021 को अपना 23वां जन्मदिन मना रहा है। गूगल ने अपने होमपेज पर जन्मदिन का सुंदर डूडल बनाकर लगाया है। Google डूडल में एक केक है जिसके ऊपर 23 लिखा हुआ है। शब्द Google में L के स्थान पर जन्मदिन की मोमबत्ती है। आज का Doodle डूडल एक एनिमेटेड फीचर है।

सर्च इंजन गूगल आज 23 september को अपना जन्मदिन मना रहा है

पहले गूगल का जन्मदिन अलग-अलग तारीखों को मनाया जाता था। सबसे पहले गूगल ने अपना जन्मदिन 2005 में 07 सितंबर को मनाया था। उसके बाद 08 सितंबर और 26 सितंबर अपना जन्मदिन मनाया था। क्योंकि 27 सितंबर को सर्च इंजन गूगल पर रिकॉर्ड नंबर पेज सर्च किया गया था। इसके बाद से अब तक इसी दिन गूगल अपना जन्म दिन मनाता रहा है।

सर्च इंजन गूगल की स्थापना साल 1998 में कैलिफॉर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो छात्र लैरी पेज और सर्गी ब्रिन ने की थी। लैरी पेज और सर्गी ब्रिन ने गूगल को ऑफिशियली लॉन्च करने से पहले इसका नाम Backrub रखा था।

सर्च इंजन गूगल 100 से ज्यादा भाषाओं में उपलब्ध है । Google दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला सर्च इंजन है। इसमें करीब 100 से ज्यादा भाषाओं में सर्च किया जा सकता है। गूगल सर्च इंजन में कई भारतीय भाषाओं को शामिल किया है। समय के साथ-साथ सर्च इंजन लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। गूगल के यूजर्स भी तेजी से बढ़ रहे हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.