सिद्धार्थनगर। डा. राम मनोहर लोहिया डिग्री कालेज इटवा में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के पांचवें दिन रविवार को स्वयं सेवक और सेविकाओं ने एक विचार गोष्ठी किया। जिसका मुख्य विषय “ आज के दौर में दैनिक अखबार के प्रति लोगों में उदासीनता“ था। जिस पर विभिन्न लोगों ने अपना विचार प्रकट किया।
विचार गोष्ठीः वर्तमान में दैनिक समाचार पत्रों के प्रति बढ़ती उदासीनता
विचार गोष्ठी में बी०ए० प्रथम वर्ष की छात्रा अपराजिता दूबे ने कहा कि आज के दौर में अखबार की उपयोगिता कम होने का सबसे बड़ा कारण मोबाइल हो गया है। लोगों को जो समाचार दूसरे दिन अखबार के जरिए पता चलता था, उसे अब सब अपने मोबाइल पर समाचार प्रकाशित होने से बहुत पहले प्राप्त कर लेते हैं।
छात्र राजा बाबू ने कहा कि भले ही लोगों को समाचार अब बहुत पहले मोबाइल के माध्यम से प्राप्त हो जाता है। फिर भी लोगों को विशेषकर छात्रों को अखबार रोज पढ़ने की आदत डालनी चाहिए। जिससे उनकी पठन शैली समृद्ध होती रहे।
आज बहुत से ऐसे लोग हैं जो शब्दों का सही से उच्चारण तक नहीं कर सकते। इसलिए इतना ही नहीं आस-पास का जितना विस्तृत वर्णन अखबार के जरिए हो जाता है, उतना मोबाइल कभी भी नहीं प्रस्तुत कर सकता है।
मोबाइल तो भ्रामक और संदेह युक्त समाचार की जननी बनता जा रहा है।
इसी कडी में अन्य स्वंय सेवक और सेविकाओं ने उक्त विषय पर गोष्ठी में अपने अपने विचार रखें।
तत्पश्चात विचार गोष्ठी के मुख्य अतिथि एक दैनिक अखबार के स्थानीय पत्रकार बलराम त्रिपाठी ने स्वयं सेवक और सेविकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में दैनिक अखबार के प्रति लोगों में उदासीनता है, ऐसा कुछ नहीं है। हां समय के साथ अखबार ने अपना रूप बदल लिया है।
आज के समय में हर किसी के पास समय का अभाव है। इसलिए अखबार ने अपना रूप बदल लिया है। आज तो लोगों की समाचार के प्रति चाह बढ़ी है।
इसका व्यापक रूप मल्टीमीडिया के रूप में देखा जा सकता है। आज टी०वी० चैनलों की भरमार इसका जीता जागता उदाहरण है।
अखबार के प्रति लोगों की रूचि यह दर्शाता है कि जो समय के साथ अपने आप में परिवर्तन नहीं लाता है, उसकी ऐसी गति हो जाती है।
इसलिए आप सभी छात्रों को भी समय के तेज गति से होते परिवर्तन को देखते हुए अपने अध्ययन का दायरा बढ़ाना चाहिए। जिससे देश के प्रति आप सजग नागरिक बनो और अपने परिवार तथा देश के प्रति नाम रोशन कर सको।
ऐसा करने को आप सब को बचन लेना चाहिए। जिसे स्वयं सेवक और सेविकाओं ने आत्मसात करने का मुख्य अतिथि को वचन दिया।
उक्त अवसर पर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य के अतिरिक्त महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अष्टभुजा के साथ अन्य गणमान्य भी उपस्थिति रहे।
स्वयं सेवक और सेविकाओं में सलोनी, खुशी, राहुल, आर्यन, लक्ष्मी आयुष आदि उपस्थित रहे। कार्यकम अधिकारी डॉ० संतोष कुमार पाण्डेय ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया और गोष्ठी को सफल बनाने हेतु सबके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।