pda janchoupal majhouwa sapa,

M.A. M.J.M.C. विगत 20 वर्षाें से पत्रकारिता क्षेत्र से जुडकर समाचार संकलन, लेखन, सम्पादन का कार्य जारी है। शिक्षा, राजनीति व ग्रामीण पत्रकरिता पर विशेष रिपोर्टिंग।

सिद्धार्थनगर। बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी ने सेक्टर खुनियांव के मझौवा में पी0डी0ए0 जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी की नीतियों व वर्तमान सरकार की कमियों को गिनाया।

पी0डी0ए0 जन चौपाल की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लालजी यादव व संचालन जिला उपाध्यक्ष उदयभान तिवारी ने किया।

पी0डी0ए0 जन चौपाल को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बेचई यादव ने कहा की आज देश गर्दिश में चल रहा है। इसमें लड़ाई बहुत ही मजबूती के साथ लड़ना है। भाजपा ने भ्रष्टाचार, मंहगाई, बेरोजगारी और गुंडागर्दी की सभी हदें पार कर दी है। किसान, मजदूर, नौजवान, महिला सब परेशान हैं।

भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है। जब लोकतंत्र कमजोर होगा तो देश भी कमजोर हो जाएगा। जाति, धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाकर भाजपा फिर से सत्ता की गद्दी हासिल करना चाहती है।

जिला महासचिव कमरुज्जमा खान ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ जनता को गुमराह करके वोट लेना चाहती है। इनको जनता की सुख सुविधा को लेकर कोई चिंता नहीं है। इनसे सावधान रहने की जरूरत है। आगामी 2024 में इन्हें हटाने का संकल्प ले कर यहां से जाएं।

जिला उपाध्यक्ष कमाल अहमद, जिला सचिव पारसनाथ विश्वकर्मा, विधानसभा अध्यक्ष बबलू खान, उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव, महासचिव अब्दुल लतीफ, अंबेडकर वाहिनी के जिला प्रभारी चंद्रभूषण आर्य, मतिउल्लाह ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर राम रूप यादव, लालू यादव, प्रिंस पाण्डेय, झुल्लुर मिश्रा, श्रवण कुमार गौतम, इफ्तेखार अहमद, राम धीरज तिवारी, परशुराम यादव, अब्दुल मजीद, धर्मपाल यादव आदि मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.