इटवा(सिद्धार्थनगर)। यूपी ब्लाक प्रमुख चुनाव: विकास खण्ड इटवा में ब्लाक प्रमुख पद के नामांकन के समय बडा ही नाटकीय घटनाक्रम उत्पन्न हो गया।
यूपी ब्लाक प्रमुख चुनाव-
माता प्रसाद पाण्डेय के साथ छीना झपटी कर पर्चा छीनने की कोशिश-
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय अपने पत्नी श्रीमती सूर्यमती पाण्डेय का नामांकन करने जैसे ही ब्लाक मुख्यालय के सामने गेट पर पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद भाजपा प्रत्याशी के पति व कार्यकर्ताओं ने माता प्रसाद पाण्डेय के साथ छीना झपटी कर पर्चा छीनने की कोशिश करने लगे।
कद्दावर नेता के साथ दुरव्यवहार की बात जंगल में आग की तरह फैली-
पास में मौजूद चमन आरा राईनी व पास खडे सपा कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच कर बीच बचाव किया। सुरक्षा व्यवस्था में लगी पुलिस तमाशायी बनी रही। कद्दावर नेता के साथ दुरव्यवहार की बात जंगल में आग की तरह फैल गयी। जिले के सपाई जमील सिद्दीकी, चिनकू यादव, आलोक तिवारी, विजय पासवान इटवा पहुंच गए।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के गाडी का तोड़ा शीशा-
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के साथ दुरव्यवहार से सपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। दोनों पार्टियों के समर्थक आमने सामने आ गए। इसी बीच ईंट से भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के एक गाडी का शीशा तोड दिया।
पीएसी बुलाया गया तब हुए लोग शांत-
नामांकन पत्र दाखिल कर बाहर आने के बीच कई बार दोनों पक्ष के कार्यकार्ता आमने सामने आ गए। पुलिस बल के साथ पीएसी को बुलाया गया। तब लोग शांत हुए।
नामांकन पत्र जमा कर के जब माता प्रसाद पाण्डेय बाहर अकर कार्यकार्ताओं से मिल रहे थे। इसी बीच भाजपा कार्यकार्ताओं ने ईंट फेंकना शुरू कर दिया। जिससे वह बाल बाल बच गए लेकिन उनकी गाडी के आगे का शीशा टूट गया।
आक्रोशित सपा कार्यकार्ता नारेबाजी करते हुए सपा कार्यालय पर आ गए।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने अपने ट्विटर हैण्डल पर दी घटना की जानकारी-
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने अपने ट्विटर हैण्डल पर अपने व अपने कार्यकर्ताओं के साथ घटी घटना की जानकारी दिया।
“आज मेरी पत्नी श्रीमती सूर्यमति पांडेय के पर्चा दाखिले के समय भाजपा के गुण्डो द्वारा ईट और पत्थर से जानलेवा हमला किया गया जिससे मेरे कई कार्यकर्ता घायल हो गए मुझे चोट आ गई और मेरा वाहन क्षतिग्रस्त हो गया.”
आज मेरी पत्नी श्रीमती सूर्यमति पांडेय के पर्चा दाखिले के समय भाजपा के गुण्डो द्वारा ईट और पत्थर से जानलेवा हमला किया गया . जिससे मेरे कई कार्यकर्ता घायल हो गए मुझे चोट आ गई और मेरा वाहन क्षतिग्रस्त हो गया .@dgpup @aajtak @ANINewsUP @yadavakhilesh @samajwadiparty pic.twitter.com/3OWQ15DUkY
— Mata Prasad Pandey (@mataprasadsp) July 8, 2021
नामांकन के बाद भाजपा कार्यकर्ता भी नाराज होकर धरने पर बैठ कर नारा लगाने लगे।