News Universal, आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत छा झुलसीं,

न्यूज यूनिवर्सल एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है।देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

सिद्धार्थनगर। थाना कठेला समय माता अन्तर्गत ग्राम पंचायत झकहिया में सोमवार अपराह्न तीन बजे के लगभग अचानक बारिश के साथ गरज चमक शुरू हो गयी। इसी बीच खेत में धान की रोपाई कर रही महिलाओं पर आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत छा झुलसीं गिर गयी। जिसमें एक महिला की मौत हो गयी। छा झुलस गयीं।

जानकारी के अनुसार इटवा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत झकहिया में अपराह्न तीन बजे के लगभग बारिश शुरू हो गयी।

महिलाएं खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। अचानक आकाशीय बिजली गिरने से सात महिलाएं इसके चपेट में आयीं। इसमें एक महिला 45 वर्षीय राधिका पत्नी चन्द्रिका की मौके पर मौत हो गयी।

जबकि शेष छा महिलाएं 35 वर्षीय हेमा पत्नी जगदीश, 30 वर्षीय दुर्गावती पुत्री सरजू, 40 वर्षीय कानमती पत्नी सरजू, 40 वर्षीय सुनीता पत्नी सुरेंद्र, 40 वर्षीय संगीता पत्नी राजाराम, 45 वर्षीय शशि पत्नी विनोद झुलस गईं। परिजनों द्वारा घायलों को सीएचसी इटवा लाया गया।

दैवीय आपदा की सूचना पर उपजिला अधिकारी कर्मेंद्र तथा तहसीलदार धर्मवीर भारती सीएचसी इटवा पहुंच कर घायलों का हाल पता किया और हरसम्भव मदद का आश्वासन दिया।

Bite SDM Itwa Karmendra Kumar

जबकि राधिका की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम झकहिया निवासी जिला पंचायत सदस्य इजहार अहमद ने मृतका के परिवार और झुलस गयी महिलाओं की आर्थिक मदद की प्रशासन से मांग किया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.