सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई

By
Last updated:

सिद्धार्थनगर। इटवा स्थित बिस्कोहर रोड स्थित पूर्वांचल विकास मंच कार्यालय पर सोमवार को सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर जयंती मनाई गई।

संस्था के अध्यक्ष नंदलाल सोनी व भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ सेवक राकेश श्रीवास्तव ने छत्रपति शिवाजी महाराज को पुष्प अर्पित कर उनका नमन किया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष नंदलाल सोनी ने कहा कि शिवाजी भारत के वीर सपूतों में से एक हैं, जिनकी शौर्यगाथा इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता की मिसाल केवल महाराष्ट्र में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में दी जाती है। गर्व के साथ उनका नाम लिया जाता है। शिवाजी महाराज एक देशभक्त के साथ ही एक कुशल प्रशासक और साहसी योद्धा थे। उन्होंने मुगलों को परास्त किया था। राष्ट्र को मुगलों के चंगुल से आजाद कराने के लिए उन्होंने मराठा साम्राज्य की नींव भी रखी थी। इस दौरान अभिषेक श्रीवास्तव, अब्दुल रहीम, बबलू सोनी, रामकिशोर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

डॉ. निसार अहमद खां

M.A. M.J.M.C. विगत 20 वर्षाें से पत्रकारिता क्षेत्र से जुडकर समाचार संकलन, लेखन, सम्पादन का कार्य जारी है। शिक्षा, राजनीति व ग्रामीण पत्रकरिता पर विशेष रिपोर्टिंग।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Related News

Leave a Comment

  • Rating