सिद्धार्थनगर: हरदीप सिंह पुरी ने कपिलवस्तु स्तूप पर लाइट एंड साउंड शो व विपश्यना पार्क का किया उद्घाटन, पर्यटन को मिलेगी नई पहचान

सिद्धार्थनगर, 1 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद स्थित ऐतिहासिक कपिलवस्तु स्तूप पर शनिवार को केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लाइट एंड साउंड शो तथा विपश्यना पार्क का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल, कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कविता शाह, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

उद्घाटन से पूर्व केंद्रीय मंत्री ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली। इसके बाद वैदिक रीति-रिवाज से पूजन, शिलापट्ट का अनावरण, भिक्षुओं से संवाद तथा कपिलवस्तु स्तूप की परिक्रमा की।


Kapilvastu Stupa Light and Sound Show से पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

कार्यक्रम के दौरान मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विपश्यना पार्क का भी उद्घाटन किया। इसके बाद पर्यटन सुविधा केंद्र में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास एवं जनकल्याण योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया।

कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बर्डपुर की छात्राओं ने स्वागत गीत तथा शिवपति इंटर कॉलेज की छात्राओं ने कपिलवस्तु गीत प्रस्तुत किया। साथ ही काला नमक चावल एवं भगवान गौतम बुद्ध पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।


Harideep Singh Puri ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि उन्हें सिद्धार्थनगर आकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से देश में व्यापक विकास कार्य हुए हैं।

उज्ज्वला योजना और आवास योजना का किया उल्लेख

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लगभग 12 करोड़ पात्र परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चार करोड़ से अधिक आवास बनाए जा चुके हैं तथा आगे तीन करोड़ नए आवास निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में अग्रणी राज्यों में शामिल है।

मंत्री ने यह भी कहा कि वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद भारत में गैस एवं पेट्रोल की आपूर्ति सामान्य बनी रही तथा आम जनता को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में भी कमी की है। उन्होंने सांसद जगदम्बिका पाल द्वारा रखी गई विकास परियोजनाओं पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Harideep Singh Puri Siddharthnagar,Union Minister Hardeep Singh Puri inaugurates Light and Sound Show at Kapilvastu Stupa Siddharthnagar,
कपिलवस्तु स्तूप पर लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन करते केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी।

सांसद जगदम्बिका पाल ने पर्यटन विकास पर जताई खुशी

सांसद जगदम्बिका पाल ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश ऊर्जा क्षेत्र में मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तक गैस पाइपलाइन पहुंचाने की दिशा में कार्य हो रहा है।

उन्होंने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध ने पूरी दुनिया को शांति, अहिंसा और करुणा का संदेश दिया और कपिलवस्तु उनकी प्रारंभिक जीवन स्थली होने के कारण यह क्षेत्र वैश्विक पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।


विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया ऐतिहासिक कदम

कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि कपिलवस्तु स्तूप पर लाइट एंड साउंड शो तथा विपश्यना पार्क का निर्माण जिले के पर्यटन विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि सांसद जगदम्बिका पाल के प्रयासों से जनपद में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं संचालित हो रही हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने भी इसे सिद्धार्थनगर के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए कहा कि इससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।


अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम के अंत में पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए.के. सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष गोविंद माधव, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विक्रम सिंह, सांसद प्रतिनिधि एस.पी. अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, पीडी अनिल कुमार, डीसी मनरेगा संदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें-

Siddharthnagar: ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान में 8 प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन शुरू, 4 अगस्त तक करें अप्लाई

NEET UG 2026: साजिदा हॉस्पिटल डुमरियागंज में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, एसडीएम विवेकानंद मिश्रा ने बढ़ाया उत्साह

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

डॉ. निसार अहमद खां

M.A. M.J.M.C. विगत 20 वर्षाें से पत्रकारिता क्षेत्र से जुडकर समाचार संकलन, लेखन, सम्पादन का कार्य जारी है। शिक्षा, राजनीति व ग्रामीण पत्रकरिता पर विशेष रिपोर्टिंग।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Related News

Leave a Comment

  • Rating