डांसर ने असलहे की किया नुमाइश वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

By
On:
🎉 पर्व विशेष विज्ञापन ऑफर
अपने कारोबार और शुभकामना संदेश को News Universal Hindi पर प्रदर्शित करें
FREE से PREMIUM तक विज्ञापन विकल्प उपलब्ध
विज्ञापन देने का तरीका जानें →

सिद्धार्थनगर। एक डांस कार्यक्रम में डांसर का असलहे की नुमाइश का वीडियो सोशल मीडिया पर गुरूवार को तेजी से वायरल हो गया। वीडियो की पुलिस जांच पडताल कर रही है।

डांस कार्यक्रम में डांसर का असलहे की नुमाइश

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वीडियो मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में डांसर द्वारा वहां मौजूद एक व्यक्ति के असलहा को लेकर उसकी नुमाइश की जा रही है।

फ्री विज्ञापन
Dr.Bhaskar Sharma

जानकारों का कहना है कि कानून को हाथ में लेकर डांसर असलहे के साथ डांस कर रही है और डांसर अपने कनपटी पर लगाकर नुमाइश कर रही है। वीडियो में डांस कार्यक्रम के दौरान लोगों की भारी भीड़ नजर आ रही है। जबकि थोडी सी लापरवाही होने पर किसी की जान भी जा सकती थी।

फ्री विज्ञापन
Abrar Ali Chaudhary

लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह हर्ष में असलहा के नुमाइश की परम्परा चल पडी तो आए दिन कार्यक्रम में असलहा लहराते लोग दिखेंगे और दुर्घटनाएं भी बढेंगी। ज्ञात हो कि बीते दिनों नगर पंचायत इटवा में भी हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें इटवा पुलिस ने जांच पडताल कर सम्बंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

फ्री विज्ञापन
Dr nadir salam

जिले में आए दिन इस तरह के वीडियो पुलिस के सामने आ रहे हैं और नासमझ लोग पुलिस को खुला चौलेंज कर रहे हैं। कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस कठोर कार्रवाई नहीं करेगी तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

इस सम्बंध में मिश्रौलिया थाना अध्यक्ष का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

इस खबर को शेयर करें

Related News

Leave a Comment

  • Rating