सिद्धार्थनगर। इटवा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सकतपुर निवासी तीन दर्जन से अधिक लोगों ने गांव के उत्तर तरफ बन रहे बांध को रोकने के लिए उप जिलाधिकारी इटवा को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग किया है। ग्राम सकतपुर निवासी कंचन, देवीदीन, रमेश सहित लगभग तीन दर्जन लोगों ने शपथ पत्र देकर मांग किया है कि हम लोगों के गांव के उत्तर तरफ बांध बन रहा है। जिससे हम लोगों की भूमिधरी आराजी प्रभावित हो रही है। हम लोगों को बांध की आवश्यकता नहीं है। इस लिए बनवाए जा रहे बांध को रोका जाए।
सकतपुर में बन रहे बांध को उप जिलाधिकारी से रोकने की मांग
News Universal Hindi
न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।
For Feedback - letters@newsuniversal.in