YSDM Computer Institute ने घोषित किया छात्रवृत्ति परीक्षा परिणाम

By
On:
🎉 पर्व विशेष विज्ञापन ऑफर
अपने कारोबार और शुभकामना संदेश को News Universal Hindi पर प्रदर्शित करें
FREE से PREMIUM तक विज्ञापन विकल्प उपलब्ध
विज्ञापन देने का तरीका जानें →

सिद्धार्थनगर। इटवा स्थित YSDM Computer Institute ने पूर्व में आयाजित किए गए छात्रवृत्ति परीक्षा परिणाम रविवार को घोषित किया। जिसमें 11 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया।

  • 11 विद्यार्थियों ने नब्बे प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया

छात्रवृत्ति परीक्षा में कुल 470 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें से 11 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इन सभी को सौ प्रतिशत निःशुल्क जॉब ओरिएंटेड कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

फ्री विज्ञापन
Dr.Bhaskar Sharma

नब्बे प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सफल विद्यार्थियों में अरमान इदरीसी, मोहित गुप्ता, फूलचंद्र, प्रांजल शुक्ला, प्रिया विश्वकर्मा, नोमान खान, माज़ आलम, ज़ीनत जहां, खुशी, सृष्टि अग्रहरी, फैजान आलम शामिल हैं।

फ्री विज्ञापन
Abrar Ali Chaudhary

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक जमील खान ने कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ शिक्षा देना नहीं, बल्कि युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल से लैस कर आत्मनिर्भर बनाना है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का कोई भी विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से यह छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की जाती है।

फ्री विज्ञापन
Dr nadir salam

उन्होंने आगे बताया कि वर्ष 2017 से कार्यरत इस संस्थान को नीलिट, टैली व अन्य सरकारी विभागों से मान्यता प्राप्त है और यहाँ विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत प्रैक्टिकल नॉलेज अनुभवी शिक्षकों द्वारा प्रदान किया जाता है।

वाईएसडीएम कंप्यूटर इंस्टीट्यूट भारत सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसी कडी में परिणाम घोषित होते ही सफल विद्यार्थियों में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

  • Rating