चोरी हुई साइकिल के साथ 01 हिस्ट्रीशीटर चोर ऐसे हुआ गिरफ्तार

By
On:

सिद्धार्थनगर। थाना गोल्हौरा पुलिस ने थानाक्षेत्र के ग्राम बरगदवा से चोरी हुई साइकिल के साथ 01 अभियुक्त हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया।

राजेश कुमार गुप्ता प्रभारी निरीक्षक गोल्हौरा के नेतृत्व में 12 सितम्बर 2025 को थाना स्थानीय पर ग्राम प्रधान अशोक कुमार पुत्र राम उजागिर ग्राम खखरा खखरी थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीरी सूचना दिया गया कि साप्ताहिक शुक्रवार को ग्राम बरगदवा में बाजार लगती है।

गांव का ही प्रियांशु पुत्र शत्रुधन अपनी साईकिल से बाजार करने बरगदवा गया था। बाजार से प्रियांशु की साईकिल को सुखारी उर्फ सुबराती पुत्र मालगोदे उर्फ अब्दुल रहमान निवासी मो0 नगर टेउवा ग्रांट थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा चोरी कर लेकर जाने लगा। कुछ लोग उसका पीछा करने लगे कि ग्राम खखरा से पहले अभी साईकिल के साथ उसको पकड़ लिया गया है।

इस सूचना के आधार पर थाना गोल्हौरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 87/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

सुखारी उर्फ सुबराती का आपराधिक इतिहास बहुत बडा है। गोल्हौरा थाना सहित अन्य थानों को मिलाकर उसके खिलाफ कुल 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सुधीर कुमार राय, मुख्य आरक्षी विनोद कुमार, आऱक्षी मनीष कुमार शामिल रहे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating