बागपत के गोरखनाथ आश्रम के दानपात्र से 03 लाख रूपये की चोरी

By
On:
🎉 पर्व विशेष विज्ञापन ऑफर
अपने कारोबार और शुभकामना संदेश को News Universal Hindi पर प्रदर्शित करें
FREE से PREMIUM तक विज्ञापन विकल्प उपलब्ध
विज्ञापन देने का तरीका जानें →

बागपत, उत्तर प्रदेश। जनपद बागपत के सांकरौद गांव में स्थित गोरखनाथ आश्रम से चोरो ने दानपात्र से लगभग 3 लाख रूपये चोरी कर लिये। गोरखनाथ आश्रम ग्राम सांकरौद के मुख्य पीठाधीश सुरेश भगत जी ने थाना प्रभारी खेकड़ा को इस घटना से अवगत कराते हुए बताया कि वे आश्रम के संचालक है।

उन्होने आश्रम में 21 दिन की अग्नि तपस्या की थी, तपस्या पूर्ण करने के उपरान्त आश्रम में 24 मई 2026 को भंडारा था। बताया कि अग्नि तपस्या व भंडारे के दौरान आये श्रद्धालुओं ने दानपात्र में लगभग 3 लाख रूपये का दान दिया था।

फ्री विज्ञापन
Dr.Bhaskar Sharma
Bagpat Gorakhnath Aashram Raseed

पीठाधीश सुरेश भगत जी ने बताया कि भंडारे के बाद वे अपने शिष्यों को लेकर हरिद्वार में गंगा स्नान व अन्य पूजा कार्याे के लिए गये थे। इसी बीच 27 मई को आश्रम में नौकरी करने वाले लक्ष्मण पुत्र राजकुमार द्वारा मोबाईल पर सूचना दी गई कि आश्रम में किसी अज्ञात व्यक्ति ने बडे दानपात्र को तोडकर पैसे निकाल लिए व चोर छोटी दान पेटी को अपने साथ ले गये।

फ्री विज्ञापन
Abrar Ali Chaudhary

सुरेश भगत जी ने बताया कि हरिद्वार से वापस आते ही उन्होने खेकड़ा थाने में तहरीर दी और चोरों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की।

फ्री विज्ञापन
Dr nadir salam

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

  • Rating