ड्रोन और चोरी पर असत्य अफवाहें फैलाए जाने को लेकर सिद्धार्थनगर पुलिस का जनता से अपील

शांति एवं संयम बनाए रखें। अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहें। अफवाह फैलाना दंडनीय अपराध है- पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर में ड्रोन उड़ाने तथा चोरी की घटनाओं से संबंधित भ्रामक एवं असत्य अफवाहें फैलाए जाने को लेकर सिद्धार्थनगर पुलिस ने जनपद की सम्मानित जनता से इसके रोकथाम में सहयोग की अपील किया है।

हाल ही में क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने तथा चोरी की घटनाओं से संबंधित भ्रामक एवं असत्य अफवाहें फैलाए जाने की सूचना प्राप्त हुई है। उक्त अफवाहों के कारण आमजन में अनावश्यक दहशत एवं उत्पन्न हो रही भ्रम की स्थिति तथा इसके रोकथाम हेतु पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन ने 14 सितम्बर 2025 को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता किया।

उन्होंने पत्रकारों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी घटना की सत्यता की पुष्टि किए बिना उसे प्रकाशित या प्रसारित न किया जाए। साथ ही यदि कहीं भी अफवाह या विवाद की स्थिति बनती है तो तत्काल प्रशासन व पुलिस को सूचना दें।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन ने जनपद की सम्मानित जनता से अपील किया है कि संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें। ग्रामीणों से अपेक्षा है कि वे शांति एवं संयम बनाए रखें और अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहें।

अफवाह फैलाना दंडनीय अपराध है। जिसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन आश्वस्त करता है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा ग्रामीणों की सुरक्षा हेतु हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

कानून को अपने हाथ में न ले क्योंकि अफवाहों के आधार पर किसी निर्दाेष व्यक्ति से मारपीट करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। किसी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु कि सूचना तत्काल नजदीकी थानों व आपातकालीन नम्बर डायल 112 पर साझा करें।

पत्रकारवार्ता करते पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन
इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

डॉ. निसार अहमद खां

M.A. M.J.M.C. विगत 20 वर्षाें से पत्रकारिता क्षेत्र से जुडकर समाचार संकलन, लेखन, सम्पादन का कार्य जारी है। शिक्षा, राजनीति व ग्रामीण पत्रकरिता पर विशेष रिपोर्टिंग।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating