कलयुग की कहानी: पत्नी ने ही पति को जहर देकर मार डाला, तड़प-तड़प कर दी जान!
ससुुर की तहरीर पर बहु के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
सिद्धार्थनगर। कभी अग्नि के सात फेरे, सात वचन और साथ जीने-मरने का वादा… लेकिन आज के कलयुग में रिश्तों की पवित्रता जैसे बेमानी होती जा रही है। ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सिद्धार्थनगर जिले के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक पत्नी पर अपने ही पति की जहर देकर हत्या करने का आरोप लगा है।
🔹 विवाद से मौत तक: एक दर्दनाक कहानी
जानकारी के अनुसार ग्राम भगवतपुर निवासी 25 वर्षीय संतोष गुप्ता अपनी पत्नी सुनैना के साथ बढ़या चौराहे पर परिवार से अलग किराए के मकान में रहता था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच विवाद का न्यायालय में मुकदमा चल रहा था।
31 अक्टूबर 2025 की रात पति-पत्नी के बीच फिर से झगड़ा हुआ। आरोप है कि इसी विवाद के दौरान पत्नी सुनैना ने पति को जहर दे दिया। संतोष गुप्ता की हालत बिगड़ने पर उसे पहले निकट के सीएचसी ले जाया गया, फिर गंभीर स्थिति देख रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
🔹 ससुर ने दी तहरीर, हत्या का मुकदमा दर्ज-
मृतक के पिता आज्ञाराम पुत्र भगौती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनकी बहू सुनैना आए दिन उनके बेटे से मारपीट करती थी और उसे मानसिक रूप से परेशान करती थी।
उन्होंने बताया, “मेरे बेटे को वह लगातार सताती थी। उसी ने जहर देकर उसकी जान ले ली।”
पिता की तहरीर पर मिश्रौलिया थाने की पुलिस ने पत्नी सुनैना के खिलाफ हत्या का मुकदमा अपराध संख्या 153/2025, धारा 103(1) बीएनएस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
🔹 रिश्तों की मर्यादा पर सवाल
यह घटना न केवल एक परिवार की त्रासदी है, बल्कि यह समाज के लिए भी एक बड़ा सवाल खड़ा करती है कृ
क्या आज के युग में पति-पत्नी का पवित्र रिश्ता स्वार्थ, गुस्से और अहंकार के बोझ तले दम तोड़ रहा है?
कभी प्रेम और भरोसे की नींव पर खड़े रिश्ते अब झगड़े, तनाव और कोर्ट-कचहरी तक सीमित क्यों हो रहे हैं?
इस विषय पर आप क्या सोंचते हैं? रिश्तों में कडुवाहट कैसे कम किया जा सकता! कमेंट बाक्स में आपके कमेंट्स का इंतजार रहेगा।