सिद्धार्थनगर। थाना मिश्रौलिया पुलिस ने सामुहिक दुष्कर्म के 02 अभियुक्तों व 04 बाल अपचारी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा।
थानाध्यक्ष मिश्रौलिया बृजेश सिंह के नेतृत्व में 23.11.2025 को मु0अ0सं0 162/25 धारा 70(1), 351(3) बीएनएस व 3(2) वी एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों व 04 बाल अपचारी को ग्राम भैंसहवा टोला गुलरिहा तिराहे से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
अभियुक्तों में जग्गी पुत्र उदयराज, सिकन्दर पुत्र मनगाठू तथा 04 बाल अपचारी को ग्राम सोनौली नानकार टोला सिकरीडीह थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मिश्रौलिया बृजेश सिंह, उ0नि0 श्याम कन्हैया दूबे, छविनाथ राम, गोरखनाथ, मु0आ0 तेजप्रकाश मौर्या, राकेश कुमार, आ0 चन्द्रेश कुमार, अनिल चौहान, कुलभास्कर वर्मा, सुकेश साह शामिल रहे।