ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सचिव! काली पट्टी बांध कर किया शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन

By
On:

मिश्रौलिया(सिद्धार्थनगर)। खुनियांव विकास खण्ड के सचिवों ने ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी समंवय समिति के बैनर तले सोमवार को ऑनलाइन हाजिरी व गैर विभागीय काम लिए जाने के विरोध में बांह पर काली पट्टी बांध कर शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन किया।

जानकारी के अनुसार खुनियांव विकास खण्ड के सचिवों ने 01 दिसम्बर 2025 को “ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी समंवय समिति” के बैनर तले सोमवार को कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था जमीनी हकीकत से मेल नहीं खाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या के कारण कर्मचारियों को बेवजह परेशान होना पड़ रहा है।

कर्मचारियों के हित को ध्यान में रख कर हमारा संगठन ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था के विरोध में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन का आह्वान किया है।

खुनियांव ब्लाक में काली पट्टी बांध विरोध करते सचिव

इस लिए 01 दिसम्बर से 04 दिसम्बर 2025 तक काली पट्टी बांध कर शासकीय कार्य किया जाएगा। यदि मांगे पूरी न हुई तो आंदोलन को आगे और तेज किया जाएगा। 05 दिसम्बर से सभी सचिव अपने नीजि वाहन का प्रयोग बन्द कर देंगे। 15 दिसम्बर से सभी सचिव अपना डांेगल ब्लाक पर जमा कर देंगे।

इस अवसर पर विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से मोईदुर्रहमान, पियूष पाण्डेय, तारिक, सुशील द्विवेदी, सर्वजीत यादव, लवकुश, अनुराग, देवदत्त चौधरी समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

इसरार अहमद

कई वर्षाें से ग्रामीण पत्रकारिता को कवर कर रहा हूँ। ग्रामीण परिवेश के समाचार संलकन और लेखन में विशेष रूचि है।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating