थाना इटवा पुलिस ने फ्राड हुए रूपए को कराया वापस

By
Last updated:

इटवा(सिद्धार्थनगर)। थाना इटवा पुलिस ने साइबर जागरुकता के तहत चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत शिकायतकर्ता के खाते से फ्राड हुए 20 हजार रूपया को वापस कराया।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा साइबर जागरुकता में चलाए जा रहे अभियान के तहत 05.12.2025 प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र सिंह के नेतृत्व में आवेदक मुस्तकीम पुत्र हकीकुल्लाह निवासी रानीजोत थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर के लिखित प्रार्थना पत्र पर साइबर सेल थाना इटवा द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर दिनांक 01.09.2025 को 20 हजर रुपये का फ्राड एईपीएस के माध्यम से हुआ था। जिसमे साइबर सेल थाना इटवा, जनपदीय साइबर सेल जनपद सिद्धार्थनगर व संबंधित बैंक के लगन व अथक प्रयास से आवेदक को 20 हजार रुपये वापस करा दिया गया है। आवेदक द्वारा साइबर पुलिस टीम को आभार व्यक्त किया गया है।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating