सिद्धार्थनगर। थाना गोल्हौरा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा।
थानाध्यक्ष थाना गोल्हौरा रामदेव के नेतृत्व में मु0अ0स0 106/2025 धारा 331(4), 64(1) बीएनएस में वांछित को थाना गोल्हौरा पुलिस द्वारा 14.12.2025 को ग्राम महुआ खुर्द से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त विजय उर्फ लक्की पुत्र चंदू निषाद ग्राम मऊ टोला गदुरहिया थाना गोल्हौरा का निवासी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 रणविजय सिंह, हे0का0 हनुमान मौर्य शामिल रहे।